{"_id":"5e7c92148ebc3e768258b49d","slug":"coronavirus-lockdown-emraan-hashmi-tweet-againt-china","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus को लेकर फूटा इमरान हाशमी का गुस्सा, ट्वीट कर निकाली भड़ास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Coronavirus को लेकर फूटा इमरान हाशमी का गुस्सा, ट्वीट कर निकाली भड़ास
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 26 Mar 2020 05:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Emraan Hashmi
Link Copied
इमरान हाशमी ने 24 मार्च को अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। अब वो अपने एक ट्वीट के चलते चर्चा में आ गए हैं। इस बार कोरोना वायरस पर इमरान का गुस्सा फूटा है। इमरान का यह ट्वीट अब सुर्खियां बटोर रहा है और बहुत वायरल भी हो रहा है।
Trending Videos
2 of 5
Emraan Hashmi
- फोटो : Social Media
इमरान हाशमी ने अपने ट्वीट में लिखा, "और यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि यहां से हजारों मील दूर कुछ लोग चमगादड़ को खाने का अजीब पाक अनुभव करना चाहते थे।" बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी ने अपने ट्वीट में बिना नाम लिए चीन पर निशाना साधा है। क्योंकि कोरोनावायरस की शुरुआत चीन से ही हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Emraan Hashmi
- फोटो : social media
इमरान हाशमी फिल्मों के साथ सोशल मीडिया पर अपने ट्वीट के जरिए भी सुर्खियों में बने रहते हैं। उनके इस ट्वीट पर भी जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। इमरान हाशमी आखिरी बार फिल्म 'द बॉडी' (The Body) में नजर आए थे। आने वाले दिनों में उनके कई बड़े प्रोजेक्ट आने वाले हैं। हालांकि, कोरोनावायरस के कारण इस समय पूरा बॉलीवुड बंद है।
And all this because some person thousands of miles away wanted to have a freakish culinary experience like eating a BAT ...🙄😷🥴
बता दें कि यह वायरस करीब 180 से ज्यादा देशों में फैल चुका है और अब तक 20 हजार से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है। अकेले चीन और इटली में ही मरने वालों का आंकड़ा 10000 के पार हो चुका है। साढ़े चार लाख लोग इससे संक्रमित हैं। भारत सहित कई देशों को लॉकडाउन करने पर मजबूर होना पड़ा है।
विज्ञापन
5 of 5
वाराणसी में लोग जरूरी सामान लेने निकले
- फोटो : अमर उजाला
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के डायरेक्टर जनरल टेडरोस अधानोम गेब्रियेसस ने बुधवार को लॉकडाउन करने वाले देशों को चेताया है। उन्होंने बताया कि कोरोनावायरस (COVID 19) का मुकाबला करने के लिए कई देशों द्वारा लागू किए जा रहे लॉकडाउन, दुनिया से वायरस को मिटाने के लिए पर्याप्त नहीं होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X