Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Cruise drug case: Shatrughan Sinha says on Aryan Khan getting clean chit that Shah Rukh Khan was paying a price for being SRK
{"_id":"62933b9dcea2fe0dc4561c73","slug":"cruise-drug-case-shatrughan-sinha-says-on-aryan-khan-getting-clean-chit-that-shah-rukh-khan-was-paying-a-price-for-being-srk","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aryan Khan case: आर्यन को क्लीन चिट मिलने पर शत्रुघ्न सिन्हा खुश, बोले- शाहरुख ने चुकाई SRK होने की कीमत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aryan Khan case: आर्यन को क्लीन चिट मिलने पर शत्रुघ्न सिन्हा खुश, बोले- शाहरुख ने चुकाई SRK होने की कीमत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को क्रूज ड्रग्स मामले में शुक्रवार को एनसीबी से क्लीनचिट मिल गई है। आर्यन की गिरफ्तारी के वक्त से ही शत्रुघ्न सिन्हा ने शाहरुख खान और उनके परिवार का खूब साथ दिया। अब जब एनसीबी ने आर्यन को क्लीन चिट दे दी है, तो ऐसे में अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने एक बातचीत के दौरान अपना पक्ष रखा है।
2 of 4
शाहरुख खान-आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बोले,'मेरा स्टैंड सही निकला'
मीडिया को दिए इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'मेरा स्टैंड अब सही साबित हो गया है। मैंने आर्यन ही नहीं, शाहरुख खान को भी सपोर्ट किया। दरअसल वह शाहरुख खान होने की कीमत चुका रहे थे। सरकार की यह कार्रवाई और प्रतिक्रिया प्रशंसनीय है। लेकिन, साथ ही यह कहूंगा कि ऐसा लगता है इसमें काफी देर हुई।'
3 of 4
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
साजिश रचने वालों को सजा मिले
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि एक निर्दोष को फंसाने और बिना किसी सबूत, बिना किसी जांच और वजह के उसे सलाखों के पीछे भेजने में शामिल सभी लोगों को भी सजा मिलनी चाहिए। इससे वह भविष्य में वह फिर ऐसा कोई कदम उठाने से पहले एक हजार बार सोचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख के बेटे हैं इसलिए परेशान किया गया
शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि मामले से जुड़े एनसीबी अधिकारियों ने एजेंसी का नाम खराब किया है। उन्होंने कहा, 'आर्यन को सिर्फ इसलिए परेशान किया है, क्योंकि वह भारत के सबसे लोकप्रिय अभिनेता शाहरुख खान के बेटे हैं। इसे स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए, खासकर एनसीबी जैसे हाई प्रोफाइल संस्थान द्वारा तो बिल्कुल नहीं। शाहरुख खान जिस दर्द और तकलीफ और बेबसी से गुजरे होंगे, मैं उसे समझ सकता हूं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।