{"_id":"5eaa3ab98ebc3e905f481822","slug":"dadasaheb-phalke-birth-anniversary-10-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सब कुछ लुटाकर सिनेमा के दादासाहेब बन पाए थे फाल्के, जानिए उनकी 10 अनसुनी कहानियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सब कुछ लुटाकर सिनेमा के दादासाहेब बन पाए थे फाल्के, जानिए उनकी 10 अनसुनी कहानियां
रोहिताश सिंह परमार, मुंबई
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Thu, 30 Apr 2020 08:39 AM IST
भारतीय सिनेमा दुनिया में हर साल सबसे ज्यादा फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। दुनिया भर के सिनेमा की अगर बात की जाए तो उसका भी इतिहास भारतीय सिनेमा से कुछ ही वर्ष पुराना है। इस हिसाब से देखा जाए तो भारतीय फिल्में दुनिया के सिनेमा से ज्यादा पीछे नहीं है। जिस वक्त भारत में सिनेमा की शुरुआत हुई उस वक्त ब्रिटिश सरकार भारत पर राज किया करती थी। ऐसे वक्त में सिनेमा जैसे महंगी चीज को शुरू करने का सोच पाना ही बहुत मुश्किल लगता है। लेकिन, इस मुश्किल को आसान कर दिखाया दादासाहेब फाल्के ने। दादासाहेब फाल्के को भारतीय सिनेमा का पितामह कहा जाता है। आज सुनते हैं तो बहुत आसान लगता है और भारत का लगभग हर दूसरा नौजवान फिल्मों में काम करने के बारे में सोचता है। लेकिन इसको शुरू करने में कितनी मुश्किलें आईं और दादासाहेब ने कितनी मुश्किलों का सामना किया? आज हम आपको उनकी पूरी यात्रा की कुछ कठिनाइयों के बारे में और कुछ रोचक तथ्यों के बारे में बताएंगे।
दादासाहेब फाल्के का जन्म महाराष्ट्र के नासिक शहर में एक पारंपरिक ब्राह्मण परिवार में हुआ। उनकी शुरुआती शिक्षा दीक्षा जेजे स्कूल ऑफ आर्ट्स और बड़ौदा के कला भवन में हुई। वह बचपन से ही कला और साहित्य में बहुत रुचि रखते थे इसलिए उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई के लिए कला को ही चुना। स्कूल में पढ़ाई करने के साथ ही उन्होंने फोटोग्राफी, अभिनय, मोल्डिंग, इंग्रेविंग, पेंटिंग, ड्राइंग, आर्किटेक्चर, संगीत आदि की कलाएं सीखीं। फाल्के ने इन सब चीजों को बहुत गंभीरता से लिया और अपने अंदर धारण किया।
स्कूल से निकलने के बाद फाल्के सारी कलाओं के ज्ञाता तो थे लेकिन उन कलाओं को आजमाने का उन्हें एक मौका चाहिए था। उन्होंने अपने एक दोस्त की मदद से अपनी लक्ष्मी आर्ट प्रिंटिंग प्रेस खोली। जिसमें उन्होंने अपनी कला के प्रयोगों को करना शुरू किया। जब उन्हें लगा कि अब इसे आगे ले जाना चाहिए तो वह साल 1909 में एक नई प्रिंटिंग प्रेस लाने के लिए जर्मनी चले गए। जब वह जर्मनी से लौटकर आए तो उनके साथी से उनकी कुछ अनबन हो गई और उन्हें वह प्रिंटिंग प्रेस छोड़ देनी पड़ गई। उसके बाद फाल्के सब कुछ छोड़ छाड़ कर एक बैरागी से हो गए थे।
4 of 11
दादा साहेब फाल्के बर्थडे
- फोटो : file photo
वर्ष 1911 दादासाहेब फाल्के के लिए एक नई खुशी लेकर आया। इस साल उन्होंने एक फिल्म 'द लाइफ ऑफ क्राइस्ट' देखी। इसके बाद उन्हें इस माध्यम के जादू का पता चल गया। उन्हें समझ में आ गया था कि यह एक ऐसा माध्यम है जिससे लोगों की आंखें खोली जा सकती हैं। यह कहानी जीसस क्राइस्ट की थी। फाल्के ने इसमें हिंदुओं के देवी देवताओं को बिठाया और अलग-अलग कहानियां आंखों के सामने डोलने लगीं। वह समझ गए थे कि अब तो कुछ भी हो जाए लेकिन करना यही है।
विज्ञापन
5 of 11
दादा साहेब फाल्के बर्थडे
- फोटो : file photo
दादासाहेब धुन के बहुत पक्के थे। उन्होंने जिस वक्त एक मुकम्मल स्वदेसी फिल्म बनाने का फैसला किया उस वक्त भारत में अंग्रेजों का शासन था और फिल्म बनाने में बहुत पूंजी लगती थी। उन्होंने इंग्लैंड से अखबारों, मैगजीनों और वहां के कुछ दोस्तों को अपना साथी बनाया और एक स्वदेशी फिल्म बनाने का प्रयोग शुरु कर दिया। जब उन्होंने यह प्रयोग शुरू किया तो इसमें इनकी पूरी जमा पूंजी स्वाहा हो गई। यहां तक कि खुद दादासाहेब भी कुछ समय के लिए अंधे हो गए। दिन रात काम करने का असर सीधा उनकी आंखों पर पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X