फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘दे दे प्यार दे 2’ से लेकर ‘कांथा’ तक, 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये शानदार फिल्में; देखें लिस्ट

Thu, 13 Nov 2025 05:07 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 13 Nov 2025 05:07 PM IST
सार

Movies Release On 14th November: फिल्मों के दीवानों के लिए 14 नवंबर का दिन बेहद खास होने वाला है। इस दिन कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। इनमें बॉलीवुड से लेकर साउथ और हॉलीवुड तक की फिल्में शामिल हैं। देखें लिस्ट। 

विज्ञापन
Movies releasing on 14 november in theatres including de de pyaar de 2 kaantha kaal trighori the running man
फिल्में जो 14 नवंबर को रिलीज होंगी - फोटो : सोशल मीडिया

14 नवंबर 2025 का दिन सिनेप्रेमियों के लिए बहुत ही शानदार साबित होने वाला है। इस दिन थिएटर्स में कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। इस कड़ी में 'दे दे प्यार दे 2', 'कांथा' से लेकर 'द रनिंग मैन' जैसी फिल्में शामिल हैं। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी फिल्में 14 नवंबर को पर्दे पर आने जा रही हैं और इनमें क्या खास है।

Movies releasing on 14 november in theatres including de de pyaar de 2 kaantha kaal trighori the running man
दे दे प्यार दे 2 - फोटो : एक्स

दे दे प्यार दे 2
अजय देवगन और रकुलप्रीत सिंह की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' सिनेमाघरों में 14 नवंबर को रिलीज होगी। यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई ‘दे दे प्यार दे’ की सीक्वल है। इस बार फिल्म में अजय देवगन के साथ आर माधवन, गौतमी कपूर और मीजान जाफरी जैसे नए चेहरे नजर आएंगे।

Movies releasing on 14 november in theatres including de de pyaar de 2 kaantha kaal trighori the running man
फिल्म कांथा - फोटो : सोशल मीडिया

कांथा
साउथ अभिनेता दुलकर सलमान की फिल्म ‘कांथा’ की कल यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में 1950 का दशक दिखाया गया। जुनूनी फिल्ममेकर अय्या अपने बेटे (दुलकर सलमान) को बचपन से हीरो बनाने की तैयारी करता है। लेकिन आगे चलकर इस वजह से पिता और बेटे के रिश्ते में दूरी आती है, टकराव बढ़ता है। इस फिल्म में दुलकर सलमान के अलावा समुथिरकानी मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Movies releasing on 14 november in theatres including de de pyaar de 2 kaantha kaal trighori the running man
काल त्रिघोरी - फोटो : एक्स

काल त्रिघोरी
नितिन वैद्य द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म 'काल त्रिघोरी' भी 14 नवंबर को रिलीज होगी। इस हॉरर फिल्म में अरबाज खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म भूत-प्रेत और जादू-टोने जैसी चीजों को दिखाती है। फिल्म में राजेश शर्मा, मुग्धा गोडसे और अन्य कलाकार भी होंगे।

विज्ञापन
Movies releasing on 14 november in theatres including de de pyaar de 2 kaantha kaal trighori the running man
द रनिंग मैन - फोटो : इंस्टाग्राम

द रनिंग मैन
एडगर राइट के निर्देशन में बनी हॉलीवुड एक्शन थ्रिलर फिल्म 'द रनिंग मैन' भी 14 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी। इस फिल्म में ग्लेन पॉवेल मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed