{"_id":"6914cd26eccc89da1f02910d","slug":"predator-badlands-box-office-collection-day-6-total-earning-of-hollywood-film-2025-11-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'हक' के सामने धराशायी हुई 'प्रेडेटर बैडलैंड्स', बुधवार को लाखों में सिमटी हॉलीवुड फिल्म की कमाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'हक' के सामने धराशायी हुई 'प्रेडेटर बैडलैंड्स', बुधवार को लाखों में सिमटी हॉलीवुड फिल्म की कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 12 Nov 2025 11:39 PM IST
सार
Predator Badlands Box Office Collection: हॉलीवुड फिल्म प्रेडेटर बैडलैंड्स ने कमाई के मामले में पहले कई बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ था। अब इसकी कमाई में काफी गिरावट देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
1 of 5
प्रेडेटर बैडलैंड्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉलीवुड की फिल्म 'प्रेडेटर बैडलैंड्स' सात नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने अच्छी शुरुआत की थी। वीकएंड पर इसकी कमाई बढ़ी थी। इसके बाद इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई। आइए जानते हैं इस फिल्म ने छठे दिन कितना कलेक्शन किया है।
2 of 5
प्रेडेटर बैडलैंड्स
- फोटो : यूट्यूब
फिल्म की छठे दिन का कलेक्शन
पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.4 करोड़ रुपये से खाता खोलने वाली फिल्म 'प्रेडेटर बैडलैंड्स' ने बुधवार को सिर्फ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह से इस फिल्म ने अब तक 12 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने दूसरे दिन सबसे ज्यादा 3.6 करोड़ रुपये कमाए।
3 of 5
हक, प्रेडेटर बैडलैंड्स
- फोटो : एक्स
छठे दिन 'हक' से पीछे हुई फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर 'प्रेडेटर बैडलैंड्स' के सामने इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म 'हक' है। बुधवार को इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.15 करोड़ रुपये कमाए। जबकि 'प्रेडेटर बैडलैंड्स' सिर्फ 75 लाख रुपये कमा सकी। हालांकि टोटल कलेक्शन के मामले में 'प्रेडेटर बैडलैंड्स', 'हक' से आगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रेडेटर बैडलैंड्स
- फोटो : यूट्यूब
फिल्म की कहानी
हॉलीवुड फिल्म ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ साइंस फिक्शन फिल्म है। इसमे एक ऐसी दुनिया दिखाई गई है, जहां ‘याउतजा’ नाम के एलियन रहते हैं। ये प्राणी दूसरे ग्रहों पर जाकर इंसानों और दूसरे जीवों का शिकार करते हैं। फिल्म में इंसानों और एलियन के बीच जंग दिखाई गई है। दर्शकों को यह रोमांचित करती है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रेडेटर बैडलैंड्स
- फोटो : यूट्यूब
‘प्रेडेटर यूनिवर्स’ की फिल्में
‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ के निर्देशक डैन ट्रैचनबर्ग हैं। फिल्म में एले फैनिंग और दिमित्रियस शूस्टर-कोलोमाटांगी ने अभिनय किया है। इस फिल्म से पहले ‘प्रेडेटर यूनिवर्स’ की ‘प्रेडेटर’ (1987), ‘प्रेडेटर 2’ (1990), ‘एलियन वर्सेज प्रेडेटर’ (2004), ‘रेक्वियम’ (2007), ‘प्रेडेटर्स’ (2010), ‘द प्रेडेटर’ (2018), ‘प्रे’ (2022) और ‘किलर्स ऑफ किलर्स’ फिल्में आ चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।