{"_id":"5bac8984867a557fee026d7f","slug":"dangal-girl-fatima-sana-saikh-and-aparshakti-khurana-affair-rumours","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑनस्क्रीन भाई के प्यार में पड़ीं आमिर खान की ये एक्ट्रेस, हाथों में हाथ डाल सड़कों पर हुईं स्पॉट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऑनस्क्रीन भाई के प्यार में पड़ीं आमिर खान की ये एक्ट्रेस, हाथों में हाथ डाल सड़कों पर हुईं स्पॉट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'दंगल गर्ल' फातिमा सना शेख के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। फातिमा जल्द ही आमिर खान के साथ 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में नजर आने वाली हैं। पिछले दिनों फिल्म की शूटिंग के दौरान आमिर खान के साथ भी उनकी नजदीकियों की खबरें आई थीं। जिसे दोनों ने महज अफवाह बताया था। इसके बाद अब फातिमा का नाम एक और एक्टर के साथ जुड़ा है।
2 of 5
जी हां, फातिमा सना शेख का अफेयर इन दिनों उनके रील लाइफ भाई अपारशक्ति खुराना के साथ होने की खबरें हैं। फिल्म 'दंगल' में फातिमा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वहीं अपारशक्ति खुराना ने फातिमा सना शेख के भाई का रोल निभाया था।
3 of 5
फातिमा और अपारशक्ति अक्सर एक साथ स्पॉट किए जाते हैं। जिसके बाद ये खबरें आने लगीं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं हालांकि अपारशक्ति से जब इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि 'दोनों अपनी-अपनी फिल्मों में व्यस्त थे। जब हम लौटे तो मिलने का प्लान बनाया। बस और कुछ नहीं। इस तरह की खबरें जब मैं पढ़ता हूं तो मुझे भी हंसी आती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बता दें कि अपारशक्ति खुराना हाल ही में फिल्म 'स्त्री' में नजर आए थे। फिल्म में अपारशक्ति के साथ राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 120 करोड़ की कमाई कर ली है।
विज्ञापन
5 of 5
वहीं फातिमा सना शेख की बात करें तो 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। इस फिल्म में आमिर खान, अमिताभ बच्चन और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। यशराज बैनर के तले इस फिल्म का डायरेक्शन विजय कृष्ण आचार्य ने किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।