{"_id":"5bac607c867a557f2404916e","slug":"karan-johar-shared-photo-with-shah-rukh-khan-aamir-khan-deepika-padukone-ranveer-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करण जौहर के साथ नजर आए बॉलीवुड के सभी बड़े सितारे, दिखा सबसे बड़ा ब्लॉकबस्टर अंदाज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करण जौहर के साथ नजर आए बॉलीवुड के सभी बड़े सितारे, दिखा सबसे बड़ा ब्लॉकबस्टर अंदाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर हमेशा किसी न किसी खास वजह से चर्चा में रहते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में करण जौहर ऐसे व्यक्ति है जिनकी दोस्ती हर किसी कलाकार के साथ बेहद खास है। इन्ही में से कुछ खास कलाकारों के साथ उन्होंने गुरुवार रात पार्टी की। इस पार्टी की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
2 of 5
करण जौहर की इस पार्टी में शाहरुख खान, आमिर खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जैसे बॉलीवुड के कई शानदार कलाकार एक साथ नजर आए। खास बात यह है कि करण जौहर ने अपने इन सभी खास दोस्तों के साथ की तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा भी किया है।
3 of 5
करण जौहर ने बॉलीवुड के इन सितारों के साथ की तस्वीरों को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीर में सभी कलाकार बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। तस्वीर में अलिया भट्ट और करण जौहर शाहरुख खान को गले लगाकर बैठे हैं तो वहीं रणबीर कपूर ने दीपिका पादुकोण को गले गलाया हुआ है। वहीं आमिर अपने फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के लुक से एकदम अलग दिखाई दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करण जौहर ने इस तस्वीर को इस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'सबसे बड़ी ब्लॉकबास्टर।' करण के फैंस सहित इन सभी सितारों के फैंस भी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही कई लोगों ने इस तस्वीर को अब तक की सबसे अच्छी तस्वीर तक बताया है।
बात करें करण जौहर की अपकमिंग फिल्म की तो हाल ही में उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'तख्त' का खुलासा किया है। उनकी इस फिल्म में रणवीर सिंह, जाह्वनी कपूर, करीना कूपर और अनिल कपूर सहित और भी अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।