{"_id":"6264296b7681917d4223a132","slug":"death-anniversary-dinanath-mangeshkar-unkown-facts-about-wedding-career-music","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुण्यतिथि: दो सगी बहनों से की थी लता दीदी के पिता दीनानाथ मंगेशकर ने शादी, यहां जानें उनकी रोचक बातें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पुण्यतिथि: दो सगी बहनों से की थी लता दीदी के पिता दीनानाथ मंगेशकर ने शादी, यहां जानें उनकी रोचक बातें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sun, 24 Apr 2022 07:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 1
लता मंगेशकर के पिता दीनानाथ मंगेशकर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संगीत की दुनिया को मंगेशकर परिवार ने काफी कुछ दिया है। लता मंगेशकर ने इस इंडस्ट्री को कई हिट गाने दिए हैं, जिनके जरिए ही आज फैंस उन्हें याद करते हैं। इसी तरह लता मंगेशकर के पिता दीनानाथ मंगेशकर भी एक प्रसिद्ध संगीतकार रह चुके हैं। उन्होंने सिर्फ संगीत में ही नहीं बल्कि अभिनय के क्षेत्र में भी प्रसिद्धि हासिल की थी। दीनानाथ मंगेशकर का जन्म 29 दिसंबर 1900 में हुआ था और महज 42 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज यानी 23 अप्रैल को दीनानाथ मंगेशकर की पुण्यतिथि है। आइए आपको उनके जिंदगी से जु़ड़ी कुछ बातें बताते हैं।
पांच साल की उम्र में शुरू किया संगीत
दीनानाथ मंगेशकर अपनी सुरीली आवाज के दम पर मराठी रंगमंच की दुनिया में शीर्ष तक पहुंचे थे लेकिन इसके लिए उन्होंने अपनी तैयारी बचपन में ही शुरू कर दी थी। महज पांच साल की उम्र से उन्होंने गाना शुरू कर दिया था। उन्होंने छोटी उम्र में बाबा माशेलकर से गायन और संगीत की शिक्षा ली थी। इसके अलावा, वह ग्वालियर संगीत विद्यालय के छात्र भी रहे थे। वह अपनी आक्रामक गायन शैली के लिए काफी प्रसिद्ध थे। वह छोटी उम्र में ही संगीत की मंडली में शामिल हो गए थे। उन्होंने निधन से कुछ समय पहले अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक मंडली का निर्माण किया था, लेकिन वह इसे चलाने के लिए इस दुनिया में नहीं रहे।
फिल्मों का किया निर्माण
दीनानाथ मंगेशकर शानदार गायक और संगीतकार के साथ-साथ बेहतरीन एक्टर भी थे। उन्होंने फिल्मों का निर्माण भी किया था। 1930 में उन्होंने 'कृष्णनार्जुन युद्ध' सहित तीन फिल्मों का निर्माण किया। यह फिल्म हिंदी और मराठी दोनों भाषा में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दीनानाथ मंगेशकर ने गाना भी गाया था और यह गाना उन्हीं पर फिल्माया भी गया था।
हुईं दो शादियां
दीनानाथ मंगेशकर की दो शादियां हुई थीं। उनकी पहली शादी गुजरात की रहने वाली नर्मदाबेन से हुई थी। नर्मदाबेन के पिता हरिदास गुजरात के प्रसिद्ध जमींदार थे। दीनानाथ मराठी थे और उन दिनों एक मराठी और एक गुजराती परिवार में शादी होना बहुत बड़ी बात थी। नर्मदाबेन का शादी के कुछ समय बाद निधन हो गया था, जिसके बाद दीनानाथ ने साल 1927 में उनकी ही छोटी बहन सेवंतीबेन से शादी कर ली। शादी के बाद सेवंतीबेन का नाम बदलकर सुधामती हो गया। दोनों के पांच बच्चे हुए, जो लता, मीना, आशा, ऊषा और एक बेटा हृदयनाथ हैं। लता मंगेशकर जब 13 साल की थीं तब उनके पिता का निधन हो गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।