बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ियों की बात की जाए तो जेहन में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नाम आता है। दोनों की जोड़ी जब भी परदे पर आती है धमाल मचा देती है लेकिन ऐसा लगता है दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह के साथ नहीं किसी और एक्टर के साथ काम करना चाहती हैं। इसके संकेत उन्होंने खुद ट्विटर पर दिए।
रणवीर नहीं इस अवॉर्ड विनिंग एक्टर के साथ काम करना चाहती हैं दीपिका, ये रहा सबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोण हाल ही में 'हैलो हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड्स 2018' में पहुंची थीं, जहां उन्हें इंटरटेनर ऑफ द ईयर (फीमेल) के अवॉर्ड से नवाजा गया। इसी अवॉर्ड फंक्शन की एक तस्वीर दीपिका के फैन क्लब अकाउंट से शेयर की गई। जिसमें दीपिका पादुकोण और राजकुमार राव साथ नजर आए। तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा था, 'दीपिका पादुकोण और राजकुमार राव हैलो हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड्स 2018 में... रीट्वीट करिए, अगर आप दीपिका और राजकुमार राव को एक साथ फिल्म में देखना चाहते हैं!'
[PIC] Deepika Padukone and Rajkummar Rao at the #HelloHallOfFameAwards 😍 #HHOF2018. RT if you want to see this talented duo in a film! pic.twitter.com/NkZJyD9eJi
दीपिका ने अपने फैन क्लब के इस ट्वीट को तुरंत शेयर किया। जाहिर है, राजकुमार राव आज के समय के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के दम पर अलग पहचान बनाई है। दीपिका और राजकुमार राव दोनों के फैंस इस जोड़ी को जल्द से जल्द पर्दे पर देखना चाहेंगे। अब हमें इंतजार इस बात का है कि यह जोड़ी आखिर परदे पर कब दिखाई देगी।
फिलहाल, दीपिका पादुकोण विशाल भारद्वाज की फिल्म में काम कर रही हैं हालांकि इरफान खान की तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से इस फिल्म की शूटिंग टल गयी है। इसके अलावा रोहित शेट्टी ने दीपिका को फिल्म 'सिंबा' के लिए अप्रोच किया है।