फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी में दीपिका पादुकोण पहन सकती हैं ये खास गहने, रणवीर के परिवार साथ मिलकर कर रही हैं शॉपिंग

Fri, 17 Aug 2018 12:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 17 Aug 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranveer Singh wedding shopping begins with jewellery
Deepika and Ranveer
बॉलीवुड की पॉवरफुल जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की तारीख सामने आने के बाद उनके फैंस में एक्साइटमेट दोगुना है। हर कोई यह जानना चाहता है कि अपने खास दिन पर दीपिका और रणवीर आखिर क्या पहनने वाले है। फिलहाल इस बात की तो कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन इतना तो तय है कि दीपिका कुछ खास ही पहनेगीं। इस बीच इन दोनों की शादी से जुड़ी एक और जानकारी सामने आई है।

 
Deepika Padukone and Ranveer Singh wedding shopping begins with jewellery
रणवीर और दीपिका
जानकारी के मुताबिक दीपिका और रणवीर 20 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस शादी का वेन्यू तो पहले ही फाइनल हो गया है। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों परिवारों ने शॉपिंग भी शुरू कर दी है। दोनों परिवार चाहते हैं कि गहने खरीदने के बाद बाकी और तैयारियों को किया जाए। 
 
Deepika Padukone and Ranveer Singh wedding shopping begins with jewellery
Deepika and Ranveer
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक शादी के लिए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के परिवार के पारंपरिक गहनों के अलावा सिल्वर ज्वैलरी भी खरीदी है। ऐसे में इतना तो तय है इन गहनों को खरीदने के पीछे दीपिका का आउटफिट बड़ी वजह जरूर होगा। दीपिका और रणवीर सिंह की शादी की तारीख की जानकारी सबसे पहले फिल्मफेमर ने दी थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranveer Singh wedding shopping begins with jewellery
लेक कोमो
फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, गेस्ट लिस्ट को लेकर कहा गया, 'रणवीर और दीपिका के लिए ये बहुत खास पहल होगा । इसलिए शादी में उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल होंगे । शादी में करीब 30 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है । दोनों ने मिलकर इसका फैसला लिया है । इटली की बात की जाए तो शादी के लिए ये दोनों की फेवरेट डस्टिनेशन है । शादी के बाद भारत में दो रिसेप्शन दिए जाएंगे। एक मुंबई में होगा, दूसरा दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में किया जाएगा ।
 
विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranveer Singh wedding shopping begins with jewellery
लेक कोमो
वेन्यू की बात करें तो रणवीर और दीपिका ने 'लेक कोमाे' नाम की जिस जगह को पसंद किया है वो इटली के लोम्बार्डी में है । इस लेक के पास एक बेहद खूबसूरत विला है। यहीं पर शादी की सभी रस्मों को पूरा किया जाएगा। इस विला की तस्वीरें देखेंगे तो आपको जन्नत से कम नहीं लगेंगी । खबर थी कि अनुष्का-विराट ने अपनी शादी में करीब 100 करोड़ रुपए खर्च किए थे लेकिन दीपिका और रणवीर का खर्चा 100 करोड़ से भी ऊपर जाएगा । इसका अंदाजा आप डेस्टिनेशन की तस्वीरें देखकर ही लगा सकते हैं ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed