{"_id":"5e3fcd178ebc3ee5f03f24d7","slug":"deepika-padukone-busy-her-next-project-mahabharat-and-the-intern","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आसान नहीं होगी दीपिका पादुकोण की अगली फिल्म, पहली बार किया तैयारियों को लेकर खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आसान नहीं होगी दीपिका पादुकोण की अगली फिल्म, पहली बार किया तैयारियों को लेकर खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 09 Feb 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
deepika padukone
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्मों को पूरा समय दे रही हैं। 'छपाक' के बाद अब दीपिका फिल्म 'महाभारत' को लेकर चर्चा में हैं। पौराणिक कथाओं पर आधारित इस फिल्म को दीपिका ने अपना सबसे बड़ा महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट करार दिया है। इस फिल्म में वह द्रौपदी के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म की घोषणा के लंबे समय बाद दीपिका ने खुलकर अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर बात की है।
2 of 4
deepika padukone
- फोटो : social media
दीपिका ने बताया, 'मैं फिल्म की घोषणा के जरिए माहौल बनाने में विश्वास नहीं करती हूं। मैं बहुत ही विचार करने के बाद इस फिल्म से जुड़ी हूं। पिछले दिनों मैं फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन में व्यस्त थी इस वजह इस फिल्म के बारे में बैठकर बात करने का समय नहीं था। अभी फिल्म के कलाकारों और बाकी टीम की खोज जारी है।'
3 of 4
deepika padukone
- फोटो : social media
इस फिल्म में दीपिका अभिनय करने के साथ ही मधु मंटेना के साथ मिलकर निर्माता की जिम्मेदारी भी संभालेंगी। इस फिल्म के निर्माण में आने वाली मुश्किलों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, 'महाभारत को बनाना दूसरी फिल्मों की तुलना में काफी अलग है। निर्माण के स्तर से लेकर बजट और कॉस्टयूम तक में पांच गुना अधिक मेहनत लगेगी। मैं कम समय में इसे नहीं कर सकती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि दीपिका पिछली दफा मेघना गुलजार निर्देशित फिल्म 'छपाक' में नजर आई थी। इस फिल्म में वह निर्माता की भूमिका में भी थी। फिल्म में दीपिका के अभिनय और जोया के निर्देशन को समीक्षकों से सराहना प्राप्त हुई, हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। वहीं बीते दिनों दीपिका ने हॉलीवुड फिल्म 'द इंर्टन' के आधिकारिक रीमेक की भी घोषणा की है। इस फिल्म में भी वह अभिनेत्री और निर्माता के तौर पर रहेंगी। फिल्म में ऋषि कपूर भी खास किरदार में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।