फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका ने पिता प्रकाश पादुकोण पर किया बड़ा खुलासा, माधुरी दीक्षित की शादी से जुड़ा है कनेक्शन

Thu, 08 Feb 2018 07:35 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Feb 2018 07:35 AM IST
विज्ञापन
deepika padukone revealed father prakash padukone crush with madhuri dixit

बॉलीवुड की रानी पद्मावती यानि दीपिका पादुकोण पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं। पहले उनकी फिल्म 'पद्मावत' और उसके बाद एक्टर रणवीर सिंह से उनके रिश्ते को लेकर वह सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में दीपिका ने बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित को लेकर भी एक खास बात बोली है जिसके बाद इस पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वैसे तो दीपिका और माधुरी दीक्षित ने एकसाथ अभी तक किसी भी फिल्म में कोई काम नहीं किया है लेकिन हाल ही में इंटरव्यू में दोनों एकसाथ दिखाई दिए। इस इंटरव्यू में दीपिका ने अपने पिता प्रकाश पादुकोणऔर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

deepika padukone revealed father prakash padukone crush with madhuri dixit

इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने पिता प्रकाश पादुकोण से जुड़ी एक बेहद चौंकाने वाली बात शेयर की। दीपिका ने बताया कि पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी और उनके पिता प्रकाश पादुकोण माधुरी दीक्षित के बहुत बड़े फैन हैं। जब माधुरी दीक्षित ने शादी की तारीख की घोषणा की तो पापा का दिल टूट गया था और पापा ने खुद को बॉथरूम में बंद कर लिया था।

deepika padukone revealed father prakash padukone crush with madhuri dixit

दीपिका की यह बात सुनकर माधुरी दीक्षित सरप्राइज हो गईं और हंसने लगीं। इंटरव्यू के दौरान दीपिका और माधुरी ने कई मजेदार बातें एक दूसरे के साथ शेयर कीं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित को पसंद करने की बात इससे पहले कई बॉलीवुड स्टार भी कह चुके हैं। अभिनेता रणबीर कपूर ने कुछ समय पहले कहा था कि माधुरी दीक्षित पर उनका क्रश था। वह माधुरी दीक्षित के लिए कुछ भी कर सकते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone revealed father prakash padukone crush with madhuri dixit

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म 'पद्मावत' करणी सेना के विवादों के बावजूद 25 जनवरी 2018 को रिलीज कर दी गई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फैंस दीपिका को उनकी शानदार एक्टिंग के लिए बधाई भी दे रहे हैं। माधुरी दीक्षित ने भी उनके किरदार की जमकर तारीफ की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed