{"_id":"5c18aa03bdec22570860a87f","slug":"deepika-padukone-revealed-why-ranbir-kapoor-not-attend-her-wedding-reception","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका पादुकोण ने किया खुलासा, 'मुंबई रिसेप्शन में क्यों नहीं आए थे एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका पादुकोण ने किया खुलासा, 'मुंबई रिसेप्शन में क्यों नहीं आए थे एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ranbir kapoor
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14-15 नवंबर को इटली में रॉयल वेडिंग की थी। इसके बाद भारत आकर बेंगलुरु में एक और मुंबई में 3 रिसेप्शन दिए थे । 1 दिसंबर को हुए रिसेप्शन में बॉलीवुड के सभी दिग्गज स्टार्स पहुंचे थे । यहां तक कि कटरीना कैफ भी दीपिका के बुलावे पर रिसेप्शन में नजर आई थीं ।
Trending Videos
2 of 5
Ranbir Deepika
इन सब सेलेब्रिटीज के बीच एक ही स्टार की कमी खली । वो थे दीपिका पादुकोण के एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर । सभी के मन में ये सवाल था कि आखिर रणबीर कपूर, दीपिका के रिसेप्शन में क्यों नहीं पहुंचे । हाल ही में इस सवाल का जवाब दीपिका पादुकोण ने दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Deepika Ranbir
फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में दीपिका ने रणबीर के रिसेप्शन में ना आने पर जवाब दिया। उन्होंने कहा- ''हमने अभी तक बात नहीं की है। मेरा मतलब है कि रिसेप्शन से पहले हमारी बात हुई थी लेकिन पार्टी के बाद से हमारी बात नहीं हो पाई है लेकिन ये रणबीर है । मैं उनके नहीं आने से सरप्राइज नहीं हूं ।''
4 of 5
Deepika Ranbir
दीपिका ने आगे कहा, 'ऐसा ही रिलेशन हम शेयर करते हैं और यही इस रिलेशनशिप की खूबसूरती है । जहां बिना कुछ कहे बहुत कुछ कह दिया जाता है ।' बता दें कि दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन में रणबीर कपूर के अलावा आलिया भट्ट भी शामिल नहीं हुई थीं ।
विज्ञापन
5 of 5
रणबीर, रणवीर, दीपिका
खबरों की मानें तो वे दोनों पार्टी के दिन फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कर रहे थे । इस इंटरव्यू में दीपिका ने ये भी बताया कि वो रणवीर से पहली बार सिंगापुर में एक अवॉर्ड फंक्शन में मिली थीं । साथ ही ये भी बताया कि प्राइवेसी रखने के मकसद से उन्होंने इटली में शादी की ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X