{"_id":"621b6fc58c7fa515467f90df","slug":"deepika-padukone-says-she-was-asked-to-get-breast-implants-at-the-age-of-18-glad-she-did-not-take-it-seriously","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Deepika Padukone: जब 18 साल की उम्र में दीपिका को मिली ब्रेस्ट इम्प्लांट कराने की सलाह, कहा-'मुझे हैरानी होती है'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Deepika Padukone: जब 18 साल की उम्र में दीपिका को मिली ब्रेस्ट इम्प्लांट कराने की सलाह, कहा-'मुझे हैरानी होती है'
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म 'गहराइयां' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म हाल ही में ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज की गई है। अब दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी जिंदगी में लोगों से मिली सबसे अच्छी और सबसे खराब सलाह का खुलासा किया है। उन्होंने अपनी लाइफ की सबसे खराब सलाह को याद करते हुए बताया कि किसी ने उन्हें 18 साल की उम्र में ब्रेस्ट इम्प्लांट कराने की सलाह दी थी।
2 of 4
दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख देते हैं दीपिका को सबसे अच्छी सलाह-
फिल्मफेयर को दिए गए एक इंटरव्यू में, जब दीपिका से उन्हें मिली सबसे अच्छी और सबसे खराब सलाह के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "शाहरुख (खान) अच्छी सलाह देते हैं और मुझे उनसे बहुत कुछ मिला है। मुझे उनसे मिली सबसे मूल्यवान सलाह में से एक थी, हमेशा उन लोगों के साथ काम करना, जिन्हें आप जानते हैं कि आपके साथ अच्छा समय होगा, क्योंकि जब आप एक फिल्म बना रहे हैं तो आप जीवन भी जी रहे हैं, यादें बना रहे हैं और अनुभव बना रहे हैं।
3 of 4
दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद दीपिका ने सबसे खराब सलाह के बारे में बात करते हुए बताया कि 'मुझे जो सबसे खराब सलाह मिली, वह थी ब्रेस्ट इम्प्लांट करवाना। मैं 18 साल की थी और मुझे अक्सर हैरानी होती है कि मेरे पास इसे गंभीरता से न लेने की समझदारी कैसे थी।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
om shanti om
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ओम शांति ओम से की थी करियर की शुरुआत-
अगर बात करें दीपिका के इंडस्ट्री में अभिनय के सफर की तो एक्ट्रेस ने साल 2007 में फराह खान निर्देशित ओम शांति ओम से अभिनेता शाहरुख खान और अर्जुन रामपाल के साथ बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद दीपिका एक के बाद एक सफलता की सीढ़ियां चढ़ती गईं। उन्होंने 'ये जवानी है दीवानी, चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी शानदार फिल्में कीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।