{"_id":"626c41f50efba8763d1a8b53","slug":"deepika-padukone-visited-venice-evening-with-sister-aneesha-and-mother","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Deepika Padukone: परिवार के साथ छुट्टियां मनाने वेनिस पहुंची दीपिका पादुकोण, तस्वीरों पर पति रणवीर सिंह ने दिया ऐसा रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Deepika Padukone: परिवार के साथ छुट्टियां मनाने वेनिस पहुंची दीपिका पादुकोण, तस्वीरों पर पति रणवीर सिंह ने दिया ऐसा रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Sat, 30 Apr 2022 01:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने काम की व्यस्तताओं के बीच कुछ दिन का ब्रेक लिया है। कान फिल्म फेल्टिवल में इस साल ज्यूरी सदस्य के रूप में हिस्सा लेने के लिए तैयार अभिनेत्री इन दिनों अपनी मां उज्जला पादुकोण और बहन अनीशा के साथ छुट्टियां मनाने निकल गई हैं। मां और बेटियां तीनों इटली के मशहूर शहर वेनिस घूमने गई हैं। इसको लेकर दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई तस्वीरें साझा की हैं।
2 of 4
दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेनिस की कई तस्वीरें शेयर की हैं। कैप्शन में दीपिका ने लिखा- 'वेनिस फोटो डंप'। तस्वीरें देखकर ऐसा लग रहा है कि कान फिल्म फेस्टिवल से पहले अभिनेत्री का छुट्टी लेना बहुत जरुरी था। पहली तस्वीर में दीपिका चेहरे पर मास्क लगाए नजर आ रही हैं। तो वहीं अनीशा ग्रे स्वेट शर्ट में और मां उज्जला कैमरे की ओर देख रही हैं।
3 of 4
दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
तीनों एयरपोर्ट के लाउंज में बैठे नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में दीपिका और अनीशा प्लेन की फर्स्ट क्लास की सीटों पर बैठी हैं। एक तस्वीर दीपिका ने चुपके से खींची है, जिसमें अनीशा सोती हुई दिखाई दे रही हैं। अन्य तस्वीरों में दीपिका वेनिस के एक महल की शानदार नक्काशीदार छत और महल के अंदर के हिस्से को दिखा रही हैं। वहीं एक और तस्वीर में वह गोंडोला राइड का भी मजा ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका की तस्वीरों पर फैंस के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। वहीं उनके पति रणवीर सिंह ने भी लव, दिल और स्टार वाले इमोजी बनाए हैं। अनीशा ने उन्हें क्यूटी बताया। तो वहीं एक फैन ने लिखा- फोटोडंप पसंद आया। वहीं दूसरे ने लिखा- अद्भुत लोग अद्भुत तस्वीरें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।