हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में हर साल सैकड़ों फिल्में बनती हैं, लेकिन इनमें से कुछ फिल्मों की किस्मत इतनी अच्छी नहीं होती कि वह अपनी रिलीज डेट तक पहुंचे सकें। कई बार बजट की वजह से तो कई मामलों में प्रोड्यूसर्स के हाथ पीछे खींच लेने की वजह से यह फिल्में बंद हो जाती हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ बड़ी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज हस्तियों को कास्ट किया गया था, लेकिन किसी न किसी वजह से यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज नहीं हो सकीं। आइए देखते हैं लिस्ट-
Bollywood Unreleased Films: सलमान समेत इन बॉलीवुड स्टार्स की फिल्में आज तक नहीं हो सकीं रिलीज, देखें लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त जैसे बड़े सुपरस्टार को कास्ट किया गया था। फिल्म का निर्देशन मुकुल आनंद कर रहे थे। बताया जाता है कि फिल्म आधी शूट हो चुकी थी, लेकिन दुर्भाग्य से फिल्म के सेट पर ही उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनके निधन के बाद यह फिल्म कभी पूरी नहीं हो सकी। हालांकि इसका गाना 'सुनो गौर से दुनिया वालों' आज भी लोग खूब सुना करते हैं।
इस फिल्म के लिए संजय दत्त, विनोद खन्ना, माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी जैसे सितारों को साइन किया गया था, लेकिन बजट बढ़ जाने की वजह से यह यह फिल्म कभी पूरी नहीं हो सकी। इस फिल्म का निर्देशन रमेश सिप्पी कर रहे थे।
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। उनकी हर फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। हालांकि उनकी भी एक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कभी रिलीज नहीं हो सकी। इस फिल्म का नाम रश्क था। फिल्म में अमिताभ बच्चन और जूही चावला को भी कास्ट किया गया था।
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म टाइम मशीन भी इस लिस्ट में शामिल है। इस फिल्म का निर्देशन शेखर कपूर कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साइंस फिक्शन फिल्म की शूटिंग भी लगभग पूरी हो चुकी थी, लेकिन फिल्म का बजट लगातार बढ़ने की वजह से मेकर्स को इस प्रोजेक्ट को बंद करना पड़ा।