फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Movie Sequel: केजीएफ-बाहुबली के सीक्वल ने मचाई धूम, लेकिन बॉलीवुड की इन फिल्मों को नहीं मिली कामयाबी

Fri, 29 Apr 2022 10:11 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 29 Apr 2022 10:11 PM IST
विज्ञापन
KGF Bahubali Sequel made a splash but Bunty Babli 2 hungama 2 yamla pagla deewana 2 Bollywood films did not get success check full list
केजीएफ 2, बाहुबली 2 - फोटो : social media

साउथ हो या फिर बॉलीवुड सिनेमा जगत में सीक्वल बनाने का चलन काफी समय से शुरू हो गया है। कई ऐसी फिल्में हैं जिनका दूसरा भाग सफलता के झंडे गाड़ देता है, वहीं कुछ के सीक्वल अपनी पहली फिल्म की सफलता नहीं दोहरा पाते हैं और दर्शक इन्हें सिरे से नकार देते हैं। अगर बात करें दक्षिण भारतीय सिनेमा की तो 'बाहुबली' फिल्म जितनी हिट रही उतना ही फायदा उसके सीक्वल को भी मिला, इसी तरह से 'केजीएफ' को लेकर लोगों में जो उत्साह था, उससे दो गुना ज्यादा फायदा 'केजीएफ 2' को मिला और यह फिल्म एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है। बात करें इसके पीछे की वजह की तो साउथ के निर्देशक व अभिनेताओं ने हर फिल्म की कहानी के अंत में दर्शकों के दिमाग में एक सवाल छोड़ा और उसे सीक्वल आने तक लगातार लोगों के दिमाग में बनाए रखा। बॉलीवुड में भी कई फिल्मों के सीक्वल बने, लेकिन इस तरह की सफलता देखने को नहीं मिली जैसी वर्तमान समय में साउथ की फिल्मों में देखने को मिल रही है। आज हम बात करेंगे ऐसी ही बॉलीवुड फिल्मों की जिनका पहला भाग तो दर्शकों को खूब पसंद आया लेकिन सीक्वल ने निराश कर दिया, या यूं कहें की पहली फिल्म की कामयाबी को मेकर्स सही तरह से भुना नहीं पाए।

KGF Bahubali Sequel made a splash but Bunty Babli 2 hungama 2 yamla pagla deewana 2 Bollywood films did not get success check full list
यमला पगला दीवाना

यमला पगला दीवाना 2 (2013)
 साल 2011 में आई फिल्म यमला पगला दीवाना। जिसमें धर्मेंद्र, बॉबी देओल और सनी देओल तीनों साथ नजर आए थे। यह कॉमेडी फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। कहानी और कलाकारों की एक्टिंग ने दर्शकों को खूब हंसाया था। इसके दो साल बाद मेकर्स ने एक बार फिर से इसकी सीक्वल यमला पगला दीवाना 2 रिलीज किया, लेकिन यह फिल्म दर्शकों को कोई खास पसंद नहीं आई और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई।

KGF Bahubali Sequel made a splash but Bunty Babli 2 hungama 2 yamla pagla deewana 2 Bollywood films did not get success check full list
हंगामा 2 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

हंगामा 2 (2021)
साल 2003 में आयी फिल्म हंगामा में अक्षय खन्ना, रिमी सेन, आफताब शिवदासानी राजपाल यादव और परेश रावल जैसे कलाकार दिखाई दिए थे। यह फिल्म भी एक कॉमेडी ड्रामा थी, जो लोगों को खूब पसंद आई लेकिन पिछले साल ही  रिलीज हुई फिल्म हंगामा 2 कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी, प्रणिता सुभाष के अलावा पुरानी कास्ट में परेश रावल, राजपाल यादव और और अक्षय खन्ना भी दिखाई दिए। यह फिल्म दर्शकों को कोई खास पसंद नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
KGF Bahubali Sequel made a splash but Bunty Babli 2 hungama 2 yamla pagla deewana 2 Bollywood films did not get success check full list
सत्यमेव जयते 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सत्यमेव जयते 2 (2021)
जॉन अब्राहम की साल 2018 में आई फिल्म सत्यमेव जयते हिट रही थी और इसके बाद मेकर्स ने इसका सीक्वल बनाने का फैसला किया। साल 2021 में इस फिल्म का सीक्वल रिलीज किया गया लेकिन दर्शकों को सत्यमेव जयते 2 कोई खास पसंद नहीं आई। यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई।

विज्ञापन
KGF Bahubali Sequel made a splash but Bunty Babli 2 hungama 2 yamla pagla deewana 2 Bollywood films did not get success check full list
बंटी और बबली 2  - फोटो : सोशल मीडिया

बंटी बबली 2 (2021)
साल 2005 में आई फिल्म बंटी बबली में अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी दिखाई दिए थे। इस फिल्म में दोनों की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया और ये फिल्म सुपरहिट रही थी, लेकिन साल 2021 में आई फिल्म बंटी बबली 2 में ठगों की टोली कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed