{"_id":"626c0dcdcf5d096c7c313cd0","slug":"dhaakad-trailer-launch-kangana-ranaut-reaction-on-ajay-devgn-kiccha-sudeep-hindi-language","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood V\/S South: भाषा विवाद में हुई कंगना रणौत की एंट्री, बोलीं- संस्कृत होनी चाहिए राष्ट्रभाषा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood V/S South: भाषा विवाद में हुई कंगना रणौत की एंट्री, बोलीं- संस्कृत होनी चाहिए राष्ट्रभाषा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 29 Apr 2022 09:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप और अजय देवगन के बीच पिछले 2 दिनों से भाषा को लेकर काफी बहस चल रही है। इस विवाद में कर्नाटक के नेता, बॉलीवुड और साउथ के अभिनेता भी शामिल हो रहे हैं। किच्चा सुदीप और अजय देवगन के बीच कुछ देर बाद भले ही गलतफहमियां दूर हो गई हों, लेकिन ये मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रणौत भी इस मुद्दे में कूद पड़ी हैं। अपनी बहुचर्चित फिल्म धाकड़ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कंगना रणौत ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी।
2 of 4
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत ने कहा- तमिल, हिंदी भाषा से भी पुरानी है। भारत में अलग-अलग जाति, प्रांत और भाषा के लोग हैं। उन्हें एक डोरी में बांधने के लिए कोई एक कड़ी चाहिए और इसलिए संविधान में हिन्दी को राष्ट्रभाषा बताया गया है और संस्कृत हर भाषा की जननी है। तमिल, कन्नड़, गुजराती और हिंदी भी संस्कृत भाषा से ही आए हैं। जिस तरीके से दक्षिण के लोग अपनी भाषा और संस्कृति का सम्मान करते हैं वैसे मैं भी पहाड़ी हूं और मुझे इस बात पर गर्व है।
3 of 4
कंगना रणौत
- फोटो : insta
कंगना ने आगे कहा- जो लोग हिंदी को नकारते हैं, वो सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि सरकार के केन्द्र दिल्ली को भी नकारते हैं। जब आप इस बारे में बात करते हैं तो आपको सारी चीजें पता होनी चाहिए। कंगना ने कहा- विदेशियों को अपनी भाषा पर बेहद गर्व होता है। लेकिन आज के समय में हमारे देश में अंग्रेजी भाषा सभी को जोड़ने की एक कड़ी बन चुकी है। हम अपने देश में बातचीत में अंग्रेजी का इस्तेमाल करते हैं तो क्या भाषा अंग्रेजी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
भाषा को लेकर अजय देवगन का सपोर्ट करते हुए कंगना रणौत ने कहा- अजय देवगन ने जो कहा हिंदी राष्ट्रभाषा है तो वह गलत नहीं है। लेकिन जब वो यह कहते हैं कि तमिल हिंदी से भी पुरानी भाषा हैं तो गलत नहीं है। बता दें कि कंगना रणौत की फिल्म धाकड़ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। ये फिल्म तमिल, तेलुगू और कन्नड़ में भी रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।