फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Irrfan Khan Death Anniversary: इरफान खान को याद कर भावुक हुए पंकज त्रिपाठी, कहा- लगभग हर अभिनेता उनसे है प्रेरित

Fri, 29 Apr 2022 08:52 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Fri, 29 Apr 2022 08:52 PM IST
विज्ञापन
pankaj tripathi gets emotional as he remember irrfan khan on death anniversary
इरफान खान, पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

दुनियाभर में मशहूर अभिनेता इरफान खान आज ही दिन दुनिया को अलविदा कह गए थे। आज उनकी दूसरी डेथ एनिवर्सरी है। अभिनय की दुनिया में इरफान खान ने लोगों के दिल और दिमाग में ऐसी छाप छोड़ी है कि शायद ही कोई उन्हें भूल पाए। अभिनेताा पंकज त्रिपाठी ने इस खास मौके पर दिवंगत अभिनेता इरफान खान को याद किया। दरअसल पंकज त्रिपाठी दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के 2004 के छात्र रहे हैं। इरफान ने भी साल 1984 में एनएसडी से ग्रेजुएशन किया था। 

pankaj tripathi gets emotional as he remember irrfan khan on death anniversary
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक मैग्जीन ने पंकज त्रिपाठी का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अभिनेता एनएसडी के अंदर बैठे हैं और इरफान खान को याद कर रहे हैं। उन्होंने कहा- हमारी पीढ़ी का लगभग हर अभिनेता इरफान से प्रेरित है। मुझे जब भी उनके बारे में बात करने के लिए कहा जाता है, मैं भावुक हो जाता हूं। मैं उनके बारे में ज्यादा बात नहीं कर पा रहा हूं। 

pankaj tripathi gets emotional as he remember irrfan khan on death anniversary
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पंकज त्रिपाठी ने आगे कहा- बुद्धि, ऑनस्क्रीन या ऑफ स्क्रीन व्यवहार और उनके अभिनय ने सभी को प्रेरित किया है। पंकज त्रिपाठी ने कहा- जब उन्होंने अभिनय किया तो इस बात पर ज्यादा ध्यान दिया कि उसे कैसे किया जाए। मैंने इरफान सर की लगभग 50-60 हिंदी फिल्में देखी हैं। साल 2020 में जब इरफान खान का निधन हुआ था को एनएसडी ने शोक व्यक्त किया था। एनएसडी ने कहा  था- नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा ने अपने एक मेधावी सदस्य को खो दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
pankaj tripathi gets emotional as he remember irrfan khan on death anniversary
इरफान खान - फोटो : social media

इरफान खान ने 1988 में मीरा नायर द्वारा निर्देशित अकादमी पुरस्कार नामांकित फिल्म सलाम बॉम्बे से अपने करियर की शुरुआत की थी। इरफान खान की आखिरी फिल्म अंग्रेजी मीडियम थी, जो अप्रैल 2020 में उनकी मृत्यु से कुछ हफ्ते पहले रिलीज हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed