एक्टर आमिर खान को फिल्म इंडस्ट्री में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से जाना जाता है। उनकी हर फिल्में शानदार प्रदर्शन करती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आमिर फिल्मों का चयन बहुत सोच समझ कर करते हैं। आमिर साल में केवल एक ही फिल्म करते हैं जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहती है। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, लेकिन फिल्म कयामत से कयामत तक उनके दिल के सबसे करीब है। 34 साल पहले आज ही के दिन यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आज हम आपको उनकी इस पहली सुपरहिट फिल्म के दिलचस्प किस्सों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपने पहले कभी नहीं सुने होंगे।
Aamir Khan: 34 साल पहले आज ही के दिन रिलीज हुई थी आमिर खान की पहली हिट फिल्म, जानिए इससे जुड़े दिलचस्प किस्से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपरहिट सॉन्ग 'पापा कहते हैं' में आमिर खान की पूर्व पत्नी रीना दत्ता भी नजर आ चुकी हैं। गाने के अंत में आमिर जिस लड़की के पास जाते हैं वह उनकी पत्नी रीना थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रीना दत्ता और आमिर उस समय नए-नए शादी के बंधन में बंधे थे। वह आमिर से मिलने के लिए अचानक सेट पर पहुंची थीं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म में अभिनेता इमरान खान दिखे थे। उन्होंने आमिर खान के बचपन का रोल निभाया था। बाद में उन्होंने बतौर लीड एक्टर जाने तू या जाने न से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
इस फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा ये भी है कि इस फिल्म का नाम कयामत से कयामत तक नहीं रखा गया था। पहले इसे 'नफरतों के वारिस' के नाम से बनाया जा रहा था। बाद में डायरेक्टर मंसूर खान को यह नाम बहुत ही ज्यादा नेगेटिव लगा और उन्होंने इसे बदल दिया।
इस फिल्म का प्रमोशन करने के लिए आमिर खान ने खूब मेहनत की थी। उन्होंने अपने चचेरे भाई और सह-कलाकार राज जुत्शी के साथ मुंबई के कई ऑटो-रिक्शा पर फिल्म के पोस्टर चिपकाए थे। इस दौरान उन्होंने सबको बताया भी था कि वह फिल्म हीरो हैं।