दक्षिण भारत की फिल्मों की हिंदी में पट्टी जबरदस्त कमाई के बाद से ही बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के बीच घमासान देखने को मिल रहा है। हाल ही में किच्चा सुदीप और अजय देवगन के बीच हुई ट्विटर वॉर के बाद हिंदी भाषा पर विवाद जारी है और इसपर कई सेलेब्रिटीज से लेकर नेताओं तक के बयान सामने आ चुके हैं। इस बीच एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नवाज बॉलीवुड के लोगों पर तंज कसते हुए नजर आ रहे हैं।
Filmy Wrap: साउथ vs हिंदी पर विवाद जारी, अब दंगल को पछाड़ेगी केजीएफ 2, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब दंगल को पछाड़ेगी केजीएफ 2
रिलीज के 15वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को अभिनेता यश, श्रीनिधि शेट्टी, संजय दत्त और रवीना टंडन की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ के घरेलू बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के थोड़ा और करीब आ गई है। फिल्म के निर्माताओं और वितरकों को अब पूरा भरोसा हो चला है कि ये फिल्म जल्द ही 400 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छू लेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 15: ‘केजीएफ 2’ हिंदी 400 करोड़ से बस इतनी दूर, ‘दंगल’ जीतने के भी करीब
हिंदी विवाद में बॉलीवुड अभिनेताओं की राय
हिंदी भाषी राज्यों में साउथ फिल्मों की सफलता ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। इस विवाद की शुरुआत तब हुई, जब कोरोना महामारी के बाद रणवीर सिंह की '83' ने अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा: द राइस' के सामने घुटने टेक दिए थे। हालांकि कोई भी इस मुद्दे पर खुलकर बात नहीं कर रहा था। लेकिन जैसे ही कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप ने बॉलीवुड पर बयान दिया है, वैसे ही बॉलीवुड के कई अभिनेता इसके विरोध में खड़े हो गए। आज हम आपको इस रिपोर्ट में यह बताने जा रहे हैं कि बॉलीवुड बनाम साउथ फिल्म इंडस्ट्री में किस अभिनेता ने किस इंडस्ट्री का सपोर्ट किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Bollywood vs South Cinema: हिंदी सिनेमा के अभिनेताओं ने ही कर डाली बॉलीवुड की किरकिरी, जानें किसने क्या कहा?
धोखेबाज का गाना हुआ रिलीज
बॉलीवुड स्टार विवेक ओबरॉय और त्रिधा चौधरी का गाना 'धोखेबाज' रिलीज हो गया है। धोखेबाज में त्रिधा ने अपनी झलक दिखाकर फैंस की बेसब्री को बढ़ा दिया है। धोखेबाज का लेखन और इसकी रचना जानी ने की है तो वहीं इस गाने को अफसाना ने गाया है। विवेक और त्रिधा इस वीडियो में बहुत ही आकर्षक अंदाज में दिख रहे हैं। विवेक और त्रिधा दोनों ने ही पहली बार एक साथ काम किया है। इस गाने में प्यार और धोखे की कहानी दिखाई गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Dhokebaaz Song Out: विवेक ओबरॉय का नया गाना 'धोखाबाज' हुआ रिलीज, त्रिधा चौधरी के साथ कमाल की है केमिस्ट्री
विजय बाबू ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा
मलयालम फिल्मों के निर्माता और अभिनेता विजय बाबू ने अपने खिलाफ दायर यौन शोषण मामले में अब अग्रिम जमानत के लिए केरल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने कहा कि यह सब सिर्फ उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश थी। अभिनेता के वकील एस राजीव के माध्यम से याचिका दायर की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Rape Case: विजय बाबू ने अग्रिम जमानत के लिए खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, कहा- 'मुझे ब्लैकमेल करने के लगाए झूठे आरोप'