{"_id":"68c7c8b4c82cd4ba9c0e55c3","slug":"varun-dhawan-janhvi-kapoor-starrer-sunny-sanskari-ki-tulsi-kumari-trailer-release-it-looks-family-entertainer-2025-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: राेमांस में लगा कॉमेडी का तड़का, वरुण-जान्हवी की फिल्म का ट्रेलर रिलीज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: राेमांस में लगा कॉमेडी का तड़का, वरुण-जान्हवी की फिल्म का ट्रेलर रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:36 PM IST
विज्ञापन
सार
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Trailer Release: शशांक खेतान अब लेकर आए हैं फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’। आज फिल्म का ट्रेलर सामने आ गया है।
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
- फोटो : यूट्यूब- धर्मा प्रोडक्शन
विज्ञापन
विस्तार
वरुण धवन और जान्हवी कपूर की आगामी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का एंटरटेनमेंट से भरपूर ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। ट्रेलर में कॉमेडी और रोमांस की फुल डोज देखने को मिल रही है। ट्रेलर से फिल्म की कहानी का भी काफी हद तक पता चलता है। यहां देखिए कैसा है फिल्म का ट्रेलर?
Trending Videos
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का ट्रेलर रिलीज
- फोटो : यूट्यूब- धर्मा प्रोडक्शन
ट्रेलर से पता चलती है फिल्म की कहानी
2 मिनट 54 सेकंड के इस ट्रेलर से फिल्म की कहानी के बारे में भी पता चलता है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि वरुण धवन और सान्या मल्होत्रा पहले रिलेशन में होते हैं और जान्हवी कपूर और रोहित सराफ कपल होते हैं। लेकिन फिर कुछ ऐसा होता है कि रोहित और सान्या शादी कर रहे हैं। अब अपने एक्स को दिखाने के लिए और उनकी शादी तुड़वाने के लिए वरुण और जान्हवी मिलकर अलग-अलग तरीके अपनाते हैं, ताकि उन्हें जलन महसूस हो। उसके बाद क्या वो दोनों सफल हो पाते हैं या फिर वरुण-जान्हवी को एक-दूसरे से ही प्यार हो जाता है, ये सब फिल्म देखने के बाद पता चलेगा। फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज के लिए तैयार है।

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ट्रेलर रिलीज
- फोटो : यूट्यूब- धर्मा प्रोडक्शन
एक बार फिर रॉम-कॉम फैमिली एंटरटेनर लेकर आ रहे शशांक खेतान
ट्रेलर देखकर पता चलता है कि ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के बाद शशांक खेतान वरुण धवन के साथ मिलकर एक बार फिर उसी तरह की रोमांटिक-कॉमेडी जॉनर की फैमिली एंटरटेनर फिल्म लेकर आए हैं। ट्रेलर में वरुण धवन का एक बार फिर वही पुराना अंदाज देखने को मिला है। ट्रेलर में कुछ एक पंच लाइन भी सुनने को मिलती है।
ट्रेलर देखकर पता चलता है कि ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के बाद शशांक खेतान वरुण धवन के साथ मिलकर एक बार फिर उसी तरह की रोमांटिक-कॉमेडी जॉनर की फैमिली एंटरटेनर फिल्म लेकर आए हैं। ट्रेलर में वरुण धवन का एक बार फिर वही पुराना अंदाज देखने को मिला है। ट्रेलर में कुछ एक पंच लाइन भी सुनने को मिलती है।
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ट्रेलर रिलीज
- फोटो : यूट्यूब- धर्मा प्रोडक्शन
दशहरा पर रिलीज होगी फिल्म
शशांक खेतान द्वारा निर्देशित और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ 2 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर रिलीज हो रही है। फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर के अलावा सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

‘कांतारा चैप्टर 1’ से होगी टक्कर
2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर ऋषभ शेट्टी की मच अवेटेड फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ से होगी। ‘कांतारा’ के बाद अब इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यही कारण है कि फिल्म को लेकर काफी बज भी बना हुआ है। ऐसे में वरुण धवन के लिए बॉक्स ऑफिस की राह इतनी आसान रहने वाली नहीं है।