भारतीय सिनेमा के हिट मशीन कहलाने वाले एस एस राजमौली ने हाल ही में 'आरआरआर' से बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। इस फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने अपने नए प्रोजेक्ट के लिए कमर कस ली है। उनकी अगली फिल्म में तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू नजर आने वाले हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच फिल्म से जुड़ा एक ऐसा अपडेट सामने आया है जिससे लोग काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं।
Deepika Padukone: साउथ में जलवा दिखाने को तैयार दीपिका, राजामौली की फिल्म में महेश बाबू संग करेंगी काम!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, राजामौली की इस फिल्म को लेकर चर्चा है कि महेश बाबू फिल्म में लीड रोल निभाने वाले हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आ सकती हैं। हालांकि इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है कि फिल्म में दीपिका लीड रोल में होंगी या उनका कैमियो होगा। रिपोर्ट्स के दावे अगर सच होते हैं तो यह पहला मौका होगा जब दोनों सितारे एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे।
Bhojpuri: कभी भोजपुरी इंडस्ट्री में राज करती थीं ये अभिनेत्रियां, फिर अचानक हो गईं पर्दे से गायब
बता दें कि दीपिका पादुकोण जल्द ही तेलुगू स्टार प्रभास के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का नाम 'प्रोजेक्ट के' है। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं। फिल्म में दोनों के अलावा अमिताभ बच्चन भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं।
Tv Celeb: पाकिस्तानी इंडस्ट्री में अभिनय का जादू चला चुके हैं ये भारतीय सितारे, किरण खेर समेत कई नाम हैं शामिल
वर्क फ्रंट की बात करें तो साल 2021 में दीपिका फिल्म 'गहराइयां' में आखिरी बार नजर आई थीं। वहीं, उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही शाहरुख खान के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाती दिखेंगी। किंग खान के साथ पठान में उनका भी अहम रोल है। इसके अलावा वह सर्कस और जवान में भी कैमियो करते दिख सकती हैं।
Vikram Vedha in Goa: ऋतिक की फ्लॉप फिल्म का गोवा में पोस्टमार्टम, बीच से कसीनो तक ‘विक्रम वेधा’ की ही चर्चा