फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपवीर की पहली झलक से लेकर श्रद्धा कपूर तक, मनोरंजन जगत की ऐसी ही 5 बड़ी खबरें

Thu, 15 Nov 2018 08:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Nov 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
deepika ranveer marriage to shraddha kapoor here 5 big news
ranveer, deepika - फोटो : hindustan times
एक दूजे के हुए दीपिका और रणवीर

बॉलीवुड के मोस्ट पॉवरफुल कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आधिकारिक तौर पर एक-दूजे के हो गए हैं। इटली के लेक कोमो में दोनों ने कोंकणी रीति रिवाजों के साथ शादी की, हालांकि दोनों की कोई तस्वीर सामने नहीं आई है। फैंस उनकी शादी की पहली तस्वीर देखने के लिए बेताब हैं। शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जो कि दूर से ली हुई हैं। शादी से ठीक एक दिन पहले दीपिका-रणवीर की मेहंदी और संगीत सेरेमनी थी। रणवीर-दीपिका ने संगीत सेरेमनी की भी बड़ी तैयारी की थी जिसके लिए उन्होंने बॉलीवुड के मशूहर गायकों और संगीतकारों को बुलाया था।

पढ़ें: PHOTOS: सामने आई रणवीर-दीपिका की शादी की नई तस्वीरें, छतरी के नीचे दिखे दोनों
deepika ranveer marriage to shraddha kapoor here 5 big news
shraddha kapoor - फोटो : file photo

श्रद्धा ने शुरू की 'छिछोरे' की शूटिंग
स्त्री की जबरदस्त कामयाबी के बाद श्रद्धा कपूर ने अपनी अगली फिल्म छिछोरे की शूटिंग शुरू कर दी है। श्रद्धा ने खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि 'इससे जुड़ने का वक्त आ गया है। नए सफर के लिए उत्साहित हूं। छिछोरे की शूटिंग का पहला दिन।' फिल्म में श्रद्धा कपूर के सथ सुशांत सिंह राजपूत और वरुण शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म अगले साल 30 अगस्त को बड़े पर्दे पर आएगी।



 

deepika ranveer marriage to shraddha kapoor here 5 big news
Sacred Games - फोटो : netflix

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कोर्ट ने मांगा जवाब
नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम समेत दूसरे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कंटेट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र से जवाब मांगा है। दरअसल, दिल्ली हाई कोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा गया कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कई अश्लील कंटेट दिखाए जा रहे हैं। इससे पहले याचिका में कहा गया कि ऐसे कई हैं जिनसे लोगों की भावनाएंं आहत हो रही हैं लेकिन सरकार के पास कोई गाइडलाइन ही नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika ranveer marriage to shraddha kapoor here 5 big news
bigg boss 12 - फोटो : voot
हैप्पी क्लब में पड़ी फूट
बिग बॉस-12 के 58 वें दिन घर में कैप्टेंसी को लेकर जमकर घमासान हुआ। हैप्पी कल्ब के चारों कंटेस्टेंट सुरभि, दीपक और रोमिल आपस में भिड़ गए।इस सारे कलह की वजह शिवाशीष रहे। शिवाशीष ने सुरभि राणा को भड़काया जिसके बाद घर में लड़ाई का माहौल बन गया। बता दें कि दिवाली की वजह से सलमान खान ने इस हफ्ते किसी को भी घर से बेघर नहीं किया।

पढ़ें: बिग बॉस: कैप्टेंसी को लेकर हैप्पी क्लब में पड़ी फूट, इसने चली थी सबसे बड़ी चाल 
विज्ञापन
deepika ranveer marriage to shraddha kapoor here 5 big news
Game of Thrones - फोटो : Instagram
इस दिन से शुरू होगा GoT
सुपरहिट सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स के अंतिम सीजन के रिलीज डेट का खुलासा हुआ है। एचबीओ पर आने वाला ये ड्रामा सीरीज हमेशा से चर्चा में रहा है। इसका प्रीमियर 8 अप्रैल को होगा। अब तक इस सीरीज के 7 सीजन आ चुके हैं जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया। 

पढ़ें: 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के अंतिम सीजन की रिलीज तारीख का खुलासा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed