{"_id":"5c0b8d4dbdec2241871ff9e1","slug":"delhi-ncr-happy-birthday-sharmila-tagore-74th-birthday-see-photos-from-family-album-and-rare-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हैप्पी बर्थडेः शर्मिला टैगोर की कुछ ऐसी बातें जो बहुत कम लोगों को पता हैं, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हैप्पी बर्थडेः शर्मिला टैगोर की कुछ ऐसी बातें जो बहुत कम लोगों को पता हैं, देखें तस्वीरें
Sat, 08 Dec 2018 05:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 08 Dec 2018 05:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 15
sharmila tagore
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शर्मिला टैगोर सिर्फ 15 साल की थीं जब सत्यजीत रे निर्देशित उनकी पहली फिल्म अपूर संसार रिलीज हुई थी। वह रविंद्र नाथ टैगोर के परिवार से जुड़े होने के साथ ही असम के साहित्यिक बरुआ परिवार से भी संबंध रखती हैं। इस तरह हम कह सकते हैं कि साहित्य और कला के प्रति लगाव उनके खून में था। आज उनका 74वां जन्म दिन है। शर्मिला टैगोर का जन्म 8 दिसम्बर, 1946 को हैदराबाद में हुआ था। अपने जमाने की काफी बोल्ड एक्ट्रेस रही शर्मिला का जन्म एक हिन्दू बंगाली परिवार में हुआ था। पढ़ें उनके बारे में ऐसी कुछ खास बातें जो बहुत कम लोगों को पता हैं....
2 of 15
sharmila tagore
- फोटो : अमर उजाला
ये तो हमने बताया कि शर्मिला टैगोर की पहली फिल्म अपूर संसार थी लेकिन उन्होंने कभी अभिनय के क्षेत्र में आने के बारे में नहीं सोचा था। वह इसे आकस्मिक घटना कहती हैं और वह अपने को 'एक्सीडेंटल अभिनेत्री' कहती हैं। उनका पहला लगाव डांस है और वह नृत्यांगना ही बनना चाहती थीं।
3 of 15
sharmila tagore
- फोटो : instagram
अपनी अपार शोहरत के बावजूद शर्मिला टैगोर तब से ही फिल्में छोड़ देना चाहती थीं जब से उन्होंने कश्मीर की कली में काम किया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने ये बात कबूल की थी कि वह खुद को फिल्मों में पसंद नहीं करती थीं और अपने आप से कहती रहती थीं, 'बस एक फिल्म और ....उसके बाद मैं काम नहीं करूंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 15
sharmila tagore
- फोटो : ट्विटर
क्रिकेटर और पटौदी के नवाद टाइगर पटौदी से शादी करने से पहले उन्होंने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था और उनका नाम बेगम आइशा हो गया था। हालांकि ये नाम न उन्होंने और न उनके परिवार ने कभी इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
5 of 15
sharmila tagore
- फोटो : instagram
एन इवनिंग इन पेरिस में स्विम सूट पहनकर सीन देने वाली वह पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस बन गईं। यह एक बड़ी वजह थी जिसकी वजह से उन्हें बॉलीवुड में सेक्स सिंबल के रूप में देखा जाने लगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।