देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत चुकी हैं। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा कई वर्षों से अपने पति निक, बेटी मालती और परिवार वालों के साथ विदेश में रह रही हैं। वहीं, अब प्रियंका तीन साल बाद भारत लौटी हैं और कई सारे इवेंट्स में भाग लेती नजर आ रही हैं। बीती रात एक्ट्रेस को मुंबई के एक होटल में स्पॉट किया गया, जहां उनके स्टाइलिश लुक ने फैंस का दिल जीत लिया। एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
Priyanka Chopra: ऑरेंज डीप नेक ड्रेस में इवेंट में पहुंचीं प्रियंका, कातिलाना अंदाज देख उड़े फैंस के होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा को एक इवेंट में स्पॉट किया गया था। यहां देसी गर्ल ऑरेंज कलर की फिट एंड फ्लेयर डीप नेक ड्रेस में नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने अपने पूरे लुक को वाइब्रेंट ऑरेंज हील्स और वेवी कर्ल्स हेयरस्टाइल के साथ कंप्लीट किया था। एक्ट्रेस का यह लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और वह कैमरे के सामने कमाल के पोज दे रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका काफी ग्लैमरस लग रही हैं।
Box Office Report: कांतारा के सामने पहले ही दिन फेल हुई फोन भूत, ऐसा रहा राम सेतु, मिली और डबल एक्सएल का हाल
प्रियंका चोपड़ा के इस लुक की सोशल मीडिया यूजर भी काफी तारीफ कर रहे हैं और उनके हिंदी बोलने पर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होती वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, 'प्रियंका हमारी राष्ट्रीय भाषा का सम्मान करती हैं, जबकि वह यूएसए में रह रही हैं और दूसरी तरफ बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्री केवल अपनी शिक्षा और स्थिति दिखाने के लिए अंग्रेजी बोलती है।' वहीं, एक अन्य ने लिखा, 'बिटिया का दर्शन कब कराओगे।'
Athiya Shetty: बहुत ही क्यूट है अथिया शेट्टी और केएल राहुल की लव स्टोरी, ऐसे हुई थी दोनों की पहली मुलाकात
View this post on Instagram
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ 'जी ले जरा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर करेंगे। वहीं, आखिरी बार वह 2019 में 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं। प्रियंका के हॉलीवुड करियर की बात करें तो उन्होंने 2015 में 'क्वांटिको' से इंडस्ट्री में कदम रखा था।
B R Chopra Bungalow: किसी भी दिन चल जाएगा इस धरोहर पर बुलडोजर, रामचंद्र बोले, ‘महाभारत बनाने से हुआ नुकसान’