बॉलीवुड के इतिहास में 24 जनवरी, 1987 का दिन हमेशा एक खास तारीख के रूप में याद किया जाएगा। इसी दिन सुभाष घई ने मुंबई के लीला सेंटॉर होटल में अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म 'देवा' का भव्य मुहूर्त आयोजित किया था। इस दिन उनका जन्मदिन भी था। फिल्म इंडस्ट्री में शोमैन के नाम से मशहूर सुभाष घई ने इस कार्यक्रम के लिए अनूठा अंदाज अपनाते हुए औपचारिक ड्रेस कोड को अनिवार्य किया था। वह समय था जब फिल्म लॉन्च के दौरान मीडिया और मेहमानों से ऐसी अपेक्षाएं नहीं की जाती थीं। लेकिन घई ने इसे एक अलग तरीके से पेश किया, जिसके कारण कई लोगों और पत्रकारों को मुश्किलें भी आईं।
Deva: आखिर क्यों मुहूर्त के बाद आगे नहीं बढ़ सकी अमिताभ बच्चन की 'देवा', सुभाष घई का बस यही सपना नहीं हुआ पूरा
Deva: क्या आप जानते हैं कि फिल्म 'देवा' पहले सुभाष घई बनाने वाले थे? इस फिल्म के लिए उन्होंने अमिताभ बच्चन को कास्ट किया था।
जब पठानी लुक में दिखे अमिताभ
Amitabh Bachchan and Subhash Ghai during the making of shelved movie Devaa (1987) @SubhashGhai1 @MuktaArtsLtd pic.twitter.com/uSDY5x38Cl
इस मुहूर्त में एक और जो बड़ी बात थी वह थी अमिताभ बच्चन का इस इवेंट में आकर्षक पठानी पोशाक में पहुंचना। इस लुक में उनकी उपस्थिति ने उस शाम को और भी खास बना दिया और फिल्म के प्रति लोगों का उत्साह को और ज्यादा बढ़ गया। बिग बीग के इस लुक ने कार्यक्रम में सभी का ध्यान खींचा।
Deva Movie: शाहिद कपूर की 'देवा' पर चली सेंसर की कैंची, फिल्म से 'लिपलॉक' सीन हटाने की चर्चा
हालांकि, क्या आप जानते हैं कि इस भव्य शुरुआत के बाद भी 'देवा' फिल्म कभी बन नहीं सकी? मुहूर्त के बाद उस जमाने में फिल्म के कलाकारों और बाकी विवरणों के बारे में पूरी तरह से चुप्पी साध ली गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के रचनात्मक मतभेदों के कारण इस प्रोजेक्ट पर काम आगे नहीं बढ़ सका। कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन और सुभाष घई के बीच कुछ मतभेद थे। दावों की मानें तो बिग बी शायद सुभाष घई के फिल्म निर्माण शैली से सहज नहीं थे, जिसके कारण 'देवा' के निर्माण में कोई प्रगति नहीं हो सकी।
यह फिल्म भले ही न बन सकी, लेकिन यह कहानी यहीं खत्म नहीं होती। जब सिद्धार्थ रॉय कपूर और निर्देशक रोशन एंड्र्यूज अपनी फिल्म पर काम कर रहे थे तब उन्हें यह टाइटल सबसे ज्यादा उपयुक्त लगा। फिर क्या था, सिद्धार्थ ने सुभाष घई से फिल्म के टाइटल के लिए संपर्क किया और उन्होंने तुरंत इसकी सहमति दे दी। हालांकि, उन्होंने शर्त रखी कि अमिताभ बच्चन से भी उन्हें इसकी इजाजत लेनी होगी। इस तरह 'देवा' का यह नाम सुभाष घई से सिद्धार्थ रॉय कपूर के पास पहुंच गया। फिल्म 'देवा' में शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 31 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
संबंधित वीडियो