{"_id":"62123556991768602c1684da","slug":"dhanush-bonds-with-son-shares-first-post-since-his-separation-from-wife-aishwaryaa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"South Actor Dhanush: बेटे यात्रा संग पहाड़ की वादियों में वक्त बिता रहे हैं एक्टर धनुष, पत्नी ऐश्वर्या से अलग होने के बाद पहली बार शेयर की पोस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
South Actor Dhanush: बेटे यात्रा संग पहाड़ की वादियों में वक्त बिता रहे हैं एक्टर धनुष, पत्नी ऐश्वर्या से अलग होने के बाद पहली बार शेयर की पोस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sun, 20 Feb 2022 06:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अपने बेटे यात्रा संग एक्टर धनुष
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ एक्टर धनुष और पत्नी ऐश्वर्या अपने रास्ते अलग कर चुके हैं और दोनों ही अपने-अपने काम में बिजी हो गए हैं। इस समय एक्टर धनुष अपनी आगामी तमिल फिल्म 'नाने वरुवेन' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म के निर्माता उनके छोटे भाई सेल्वाराघवन हैं। हालांकि धनुष अपने बिजी शेड्यूल से बेटे के लिए भी वक्त निकालते हैं और उसके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं। उन्होंने अपने बेटे के साथ वक्त बिताते हुए एक ऐसे ही एक पल की खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में पिता और बेटे के बीच की बॉन्डिंग बखूबी देखी जा सकती हैं। फैंस को उनकी ये तस्वीर बेहद पसंद आ रही है। अपनी पत्नी ऐश्वर्या से अलग होने के बाद धनुष की ये पहली पोस्ट है। इसके अलावा यह पहली बार है कि वह अपने बेटे संग पब्लिकली दिखाई दिए हैं।
2 of 4
एक्टर धनुष
- फोटो : इंस्टाग्राम
तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक्टर अपने बेटे के साथ पहाड़ी लोकेशन पर हैं। खूबसूरत पहाड़ और ढलते सूरज की हल्की चमकदार रोशनी तस्वीर में पीछे का नजारा बेहद सुंदर दिखाई दे रहा है। तस्वीर देखकर लग रहा है कि यत्र भी अपने पिता के साथ इस समय शूटिंग की लोकेशन पर समय बिताने गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर धनुष की फिल्म की शूटिंग ऊटी में चल रही है। दोनों ही कैजुअल लुक में दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर देखकर लग रहा है कि पिता और बेटे के बीच कुछ बातचीत हो रही है, और धनुष बेटे के बालों के बारे में कुछ कहते हुए लग रहे हैं। धनुष ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,'अब मैंने इसे पहले कहां देखा है?'
3 of 4
एक्टर धनुष
- फोटो : इंस्टाग्राम
पिता पुत्र की इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और एक के बाद एक दिल वाली इमोज पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस तस्वीर में क्लीन शेव में धनुष भी काफी यंग लग रहे हैं। यूजर्स उन्हें देखकर कन्फ्यूज हो रहे हैं। एक प्रशंसक ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, वाह! यह कंफ्यूज करने करने वाला है कि मिस्टर धनुष कौन हैं? इसी तरह से दूसरे प्रशंसक ने भी लिखा, आप बहुत यंग लग रहे हैं। अन्य यूजर्स भी इसी तरह से प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
एक्टर धनुष
- फोटो : इंस्टाग्राम
आपको बता दें कि ऐसा चौथी बार है जब एक्टर धनुष अपने भाई सेल्वाराघवन के साथ फिल्म में काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों भाई साथ में पुधुपेत्तई, 'मयक्कम एन्ना और कधल कोंडेन जैसी तमिल फिल्में बना चुके हैं। हाल ही में धनुष बॉलीवुड फिल्म 'अतरंगी रे' में एक्ट्रेस सारा अली खान के अपोजिट दिखाई दिए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।