{"_id":"5a7e8fec4f1c1b410b8b8186","slug":"dhanush-first-hollywood-film-the-extraordinary-journey-of-the-fakir-teaser-release","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रजनीकांत के दामाद बन गए 'फकीर', दुनिया के कोने-कोने में इस शख्स को रहे ढूंढ ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रजनीकांत के दामाद बन गए 'फकीर', दुनिया के कोने-कोने में इस शख्स को रहे ढूंढ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
Dhanush
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'रांझणा' फिल्म से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाले धनुष अब हॉलीवुड में अपना लक आजमा रहे हैं। उनकी फिल्म 'द एक्स्ट्राऑर्डिनरी जर्नी ऑफ द फकीर' फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है जिसमें वह एकदम डिफरेंट लुक में नजर आ रहे हैं।
Dhanush
1 मिनट 36 सेकेंड के टीजर में धनुष की एंट्री आपका दिल जीत लेगी। टीजर की शुरुआत में ही वह अपना नाम अजतशत्रु लावाश पटेल बताते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह फिल्म एक नॉवेल पर आधारित है जिसके आधार पर ही फिल्म का नाम रखा है।
Dhanush
इस फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे एक शख्स मां के निधन के बाद पिता की खोज में नए सफर की शुरुआत करता है। इस खोज के दौरान वह दुनिया के कोने-कोने में जाता है जिसमें ब्रसेल्स, रोम, पेरिस और भारत भी शामिल है।
अगली स्लाइड में देखिए वीडियो
अगली स्लाइड में देखिए वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanush
इस फिल्म को केन स्कॉट डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें धनुष के अलावा Berenice, Barkhad Abdi, Abel Jafri और Erin Moriarty नजर आएंगे। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फिल्म इसी साल 30 मई को रिलीज होगी। इस फिल्म को सिनेमाघरों में अंग्रेजी, हिंदी और तमिल भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।