बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की फैन फॉलोइंग आज भी बहुत तगड़ी है। अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में देने वाले अभिनेता ने बीते दिन ने अपना 87वां जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर मनोरंजन जगत से जुड़े सितारों से लेकर फैंस तक ने बधाई दी थी। धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले कलाकारों में से एक हैं। वह इसके जरिए फैंस से रूबरू होते रहते हैं। ऐसे में धर्मेंद्र ने अपने जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर बेहद खास तस्वीर शेयर की थी, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। वहीं, उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने भी पति धर्मेंद्र के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं।
Dharmendara: धर्मेंद्र के जन्मदिन पर प्यार लुटाती दिखीं हेमा मालिनी, बेटियों संग कुछ इस अंदाज में मनाया बर्थडे
हेमा मालिनी ने ट्विटर पर धर्मेंद्र के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा की हैं और जन्मदिन की शुभकामना में उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की है। सोशल मीडिया पर साझा की गई इन तस्वीरों में हेमा को धर्मेंद्र के साथ पोज देते हुए देखा जा रहा है। एक तस्वीर में हेमा उन्हें केक खिलाती नजर आ रही हैं, तो दूसरी में अभिनेत्री को फूलों का गुलदस्ता पकड़े हुए देखा जा सकता है। उनके साथ बेटी ईशा देओल और अहाना देओल भी नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, 'जन्मदिन समारोह आज - घर पर।'
Birthday Celebrations today - at home💕💕 pic.twitter.com/pp9SVM7CAz
यह भी पढ़ें- Salman Khan: सलमान खान को फिर हुआ प्यार! 24 साल छोटी इस अभिनेत्री को कर रहे डेट, दो फिल्मों में भी किया साइन
हेमा मालिनी ने गुरुवार को भी धर्मेंद्र को खास अंदाज में विश किया था। उन्होंने स्पेशल नोट शेयर करते हुए लिखा, 'प्रिय धरम जी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए उनके जन्मदिन पर प्रार्थना कर रही हूं। उनके लिए हमेशा खुशियों और आनंद से भरे स्वस्थ जीवन की कामना करती हूं। मेरी प्रार्थनाएं आज और आने वाले जीवन के हर पल में उनके साथ रहेंगी। मेरे जीवन के प्यार को जन्मदिन मुबारक हो।' वहीं, अपने जन्मदिन के मौके पर अभिनेता ने हवन भी किया था।
Praying for dear Dharam ji’s good health on his birthday today❤️ Wish him a long and healthy life filled always with happiness and joy! My prayers will be with him today and every day of our lives🙏HAPPY BIRTHDAY to the love of my life❤️❤️ pic.twitter.com/QkHlKaYSWV
यह भी पढ़ें- Akshay Kumar House: बेहद आलीशान है अक्षय कुमार का घर, एक्टर ने पहली बार दिखाया अंदर का नजारा
वर्कफ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र करण जौहर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'रॉकी और रानी' की प्रेम कहानी में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं, जया बच्चन और शबाना आजमी भी फिल्म में शामिल हैं। यह फिल्म अगले साल 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
यह भी पढ़ें- Sidharth-Kiara Wedding: सिद्धार्थ-कियारा की शादी में शामिल होंगे ये सितारे, वेडिंग डेट और वेन्यू भी हुआ फाइनल
