{"_id":"5ae02b264f1c1b3c0a8b66e0","slug":"dharmendra-gave-surprise-to-his-son-sunny-deol-and-grandson-karan-deol-on-pal-pal-dil-ke-paas-set","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटे की तरह पोते को भी धर्मेंद्र ने दे डाला ऐसा सरप्राइज, भावुक हो गए सनी देओल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेटे की तरह पोते को भी धर्मेंद्र ने दे डाला ऐसा सरप्राइज, भावुक हो गए सनी देओल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हो चुके बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेन्द्र ने अपने पोते को सरप्राइज दिया है। पता हो कि धर्मेन्द्र के पोते करण देओल जल्द ही फिल्म 'पल पल दिल के पास' से बॉलीवुड मेें डेब्यू करने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन सनी देओल कर रहे हैं। फिल्म 'पल पल दिल के पास' की शूटिंग इन दिनों एनसीआर में चल रही है।
2 of 4
'पल पल दिल के पास' के सेट पर उस समय माहौल एकदम से बदल गया जब धर्मेन्द्र किसी को बताए बिना फिल्म के सेट पर पहुंच गए। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग नोएडा के बुद्ध रेसिंग सर्कल हो रही है। इस दौरान धर्मेन्द्र ने शूटिंग लोकेशन पर पहुंचकर बेटे सनी देओल और पोते करण को हैरान कर दिया।
3 of 4
बेटे और पोते को दिए सरप्राइज पर धर्मेन्द्र ने मीडिया से बात भी की। उन्होंने कहा- मैं किसी काम के सिलसिले में दिल्ली आया हुआ था। यहां आकर मुझे पता चला कि करण की फिल्म की शूटिंग यहां एनसीआर में चल रही है। मैं किसी को परेशान भी नहीं करना चाहता था, इसलिए मैंने किसी को बताए बिना यहां आ गया और सभी को सरप्राइज दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मीडिया से आगे बात करते हुए धर्मेन्द्र ने कहा- 'शूटिंग लोकेशन पर मौजूद किसी को भी इस बात की खबर नहीं थी कि मैं आ रहा हूं। इसलिए हर कोई मुझे देखकर हैरान हो गया और सनी मुझे देखकर भावुक हो गए।' धर्मेन्द्र ने यह भी बताया कि वह पोते करण की पहली फिल्म की तरह बेटे सनी देेओल की फिल्म 'बेताब' की शूटिंग पर भी इसी तरह बिना बताए पहुंचे थे। तब भी सनी देओल धर्मेन्द्र को देखकर भावुक हो गए थे। आपको बता दें करण देओल की यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। यह एक्शन ड्रामा से भरपूर फिल्म होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।