फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dheeraj Dhoopar: धीरज धूपर ने शेयर की बेटे की पहली झलक, पापा की उंगली थामे दिखा नन्हा शहजादा

Mon, 22 Aug 2022 10:10 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 22 Aug 2022 10:10 AM IST
विज्ञापन
dheeraj dhoopar shares first glimpse of his new born baby little son holding father finger
धीरज धूपर, विन्नी अरोड़ा - फोटो : insta

कुंडली भाग्य में करण मेहरा के नाम से घर-घर मशहूर हुए अभिनेता धीरज धूपर और उनकी पत्नी विन्नी अरोड़ा हाल ही में प्यारे से बेटे के माता-पिता बने हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ साझा की थी। आज अभिनेता ने अपने बेटे की पहले झलक साझा की है। उनकी इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स भी प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

dheeraj dhoopar shares first glimpse of his new born baby little son holding father finger
धीरज धूपर, विन्नी अरोड़ा - फोटो : Instagram

पापा की उंगली थामे दिखे नन्हें राजकुमार
जब कोई छोटा बच्चा आपकी उंगलियां अपने नन्हें हाथों से थामता है तो उस खुशी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकती है। ऐसी ही कुछ खुशी इस समय अभिनेता धीरज धूपर महसूस कर रहे हैं। दरअसल धीरज ने जो तस्वीर साझा की है, उसमें देखा जा सकता है कि उनके नन्हें शहजादे अपने छोटे-छोटे हाथों से पापा की उंगली थामे हुए है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा- एकमात्र ऐसी जगह जहां मैं रहना चाहता हूं।

dheeraj dhoopar shares first glimpse of his new born baby little son holding father finger
धीरज धूप, विन्नी अरोड़ा - फोटो : Instagram

सेलेब्स ने लुटाया प्यार
धीरज की इस पोस्ट पर सभी उन्हें बधाइयां देते नजर आ रहे हैं, वहीं उनके नन्हें शहजादे पर प्यार बरसा रहे हैं। अभिनेत्री कनिका मान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'सारा प्यार और आशीर्वाद'। वहीं अभिनेता मोहित मल्होत्रा ने लिखा-  सो क्यूट! बधाई हो। इसी तरह से राइटर गौतम हेगड़े ने अपनी प्रतिक्रिया दी और लिखा- 'गॉड ब्लेस, गॉड ब्लेस, गॉड ब्लेस! ऊं नमः शिवाय, ऊं गं गणपतये नमः'। इसी के साथ सितारें नजर वाले इमोटिकॉन्स भी पोस्ट करते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
dheeraj dhoopar shares first glimpse of his new born baby little son holding father finger
धीरज धूपर, विन्नी अरोड़ा - फोटो : Instagram

धीरज धूपर ने साल 2016 में अपनी लॉन् टर्म गर्लफ्रेंड विन्नी संग शादी की थी। दोनों की मुलाकात 2009 में टीवी शो माता पिता के चरणों में स्वर्ग के सेट पर हुई थी। तकरीबन छह साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने शादी करने का फैसला किया। विन्नी और धीरज ने इसी साल अप्रैल में सोशल मीडिया के जरिए प्रेग्नेंसी की न्यूज साझा की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed