सब्सक्राइब करें

तापसी को इस हीरोइन ने दिया 'निडर शेरनी' का खिताब, कुछ महीनों पहले ही हो चुकी हैं पति से अलग

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Mon, 03 Feb 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
Dia Mirza Appreciated Thappad actress taapsee Pannu
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले साल बदला, गेम ओवर, मिशन मंगल और सांड की आंख जैसी फिल्मों से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली अभिनेत्री तापसी पन्नू को नया नाम मिला है, निडर शेरनी। ये नया तमगा तापसी को उनकी अगली फिल्म थप्पड़ की सह अभिनेत्री दीया मिर्जा ने दिया है। फिल्म थप्पड़ विवाहित जीवन में एक पति से थप्पड़ खाने के बाद पत्नी के अगल रहने के फैसले के संघर्ष की कहानी है। दीया मिर्जा ने भी कुछ महीनों पहले ही अपने पति से अलग रहने का फैसला किया था।

Dia Mirza Appreciated Thappad actress taapsee Pannu
Dia Mirza - फोटो : file photo

अभिनेत्री दीया मिर्जा जल्द ही फिल्म 'थप्पड़' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में तापसी पन्नू मुख्य किरदार में हैं। दीया ने फिल्म और तापसी को लेकर अपने विचार जाहिर करते हुए 'थप्पड़' को प्रभावी फिल्म करार दिया है और तापसी की तुलना एक निडर शेरनी से की। 

Dia Mirza Appreciated Thappad actress taapsee Pannu
dia mirza - फोटो : amar ujala

दीया आगे कहती हैं, 'मेरी कोशिश ऐसी मानवीय कहानियों का हिस्सा बनने की रही है जो सच्चाई को दर्शाती हों और हमें सोचने के लिए मजबूर करती हों। साथ ही ऐसी कहानियां हमारे समाज में सकारात्मक बदलाव भी ला सके।  'थप्पड़' ऐसी ही एक फिल्म है, जो बहुत ही प्रभावी है और निश्चित तौर पर समाज पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Dia Mirza Appreciated Thappad actress taapsee Pannu
तापसी पन्नू - फोटो : amar ujala, mumbai
दीया ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली तापसी पन्नू की अदाकारी की भी खुलकर तारीफ की। उन्होंने बताया, 'तापसी एक निडर शेरनी है जिनके काम की मैं हमेशा प्रशंसक रही हूं। एक कमाल की स्टारकॉस्ट का हिस्सा बनकर मैं काफी उत्साहित हूं जो इतने महत्वपूर्ण कहानी के लिए सामूहिक तौर पर एक साथ आए हैं।' 

पढ़ें: Filmfare Awards 2020: गली ब्वॉय, कबीर सिंह, उरी समेत इन फिल्मों को मिला नामांकन, देखें पूरी लिस्ट
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed