टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा रही निक्की तंबोली अक्सर ही अपनी तस्वीरों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसके अलावा निक्की अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी बेबाक हैं और अगर उन्हें कोई अच्छा लगता है तो सरेआम वह कह देती हैं। हाल ही में उनका नाम प्रतीक सहजपाल के साथ जोड़ा गया था, तो अब वह अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिर से लाइमलाइट में आ गई हैं। इस पोस्ट में वह अपने लवर और बेस्ट फ्रेंड के साथ नजर आ रही हैं।
Nikki Tamboli: निक्की तंबोली ने अपने रिलेशनशिप को किया ऑफिशियल! यूजर बोले- जान और प्रतीक के लिए लग रहा बुरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, निक्की तंबोली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह बिजनेसमैन मनन शाह के साथ नजर आ रही हैं। यह मनन के जन्मदिन की तस्वीरें हैं, जिन्हें शेयर करते हुए निक्की ने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है। निक्की ने लिखा, ‘हमारा प्यार उतना ही सच्चा और सौम्य है जिस तरह से वो आया था। जन्मदिन मुबारक मेरे लवर और बेस्ट फ्रेंड।’
View this post on Instagram
निक्की तंबोली के पोस्ट को लेकर वह चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने इसमें मनन को अपना लवर बताया है और ऐसे में फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि क्या निक्की ने इस तरह से अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। इसके साथ ही दोनों के बीच की केमिस्ट्री भी लोगों का ध्यान खींच रही है। दोनों ने एक दूसरे को बाहों में लिया हुआ है और पोज दे रहे हैं। फैंस इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'मुझे जान के लिए बुरा लग रहा है', तो दूसरे ने लिखा, 'तो अब प्रतीक सहजपाल किधर हैं।'
बता दें कि निक्की तंबोली ने 'बिग बॉस14' में हिस्सा लिया था। इस शो की शुरुआत में निक्की की नजदीकियां जान कुमार सोनू के साथ बढ़ रही थीं और दोनों का नाम जुड़ने लगा था। लेकिन कुछ समय मे ही निक्की ने जान से दूरी बना ली। इसके बाद निक्की ने प्रतीक सहजपाल की जब वह 'बिग बॉस' में थे तो खूब तारीफ की और दोनों को बाद में साथ में भी देखा गया। हालांकि निक्की ये बात साफ कर चुकी हैं कि वे दोनों सिर्फ दोस्त हैं।