फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dilip Kumar: दिलीप कुमार की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी पर फिल्म फेस्टिवल का ऐलान, रिलीज होंगी अभिनेता की फिल्में

Sat, 26 Nov 2022 04:03 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 26 Nov 2022 04:03 PM IST
विज्ञापन
Dilip Kumar Heroes of Hero film festival will be celebrated on actor Dilip Kumar 100th birth anniversary
दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमा के बुलंद सितारों में से एक रहे दिलीप कुमार साहब ने हिंदी सिनेमा को कई शानदार फिल्में दी हैं और आज भी वह लोगों के दिलों में जिंदा है। अब उनकी 100वीं बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर निर्माता शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर द्वारा स्थापित फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन की तरफ से फिल्म फेस्टिवल की घोषणा की गई है। जिसके तहत दिग्गज दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की शानदार फिल्मों को एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Rani Chatterjee: आखिर साहिबा क्यों बन गईं रानी चटर्जी? भोजपुरी क्वीन ने किया खुलासा

Dilip Kumar Heroes of Hero film festival will be celebrated on actor Dilip Kumar 100th birth anniversary
दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

हेरिटेज फाउंडेशन की ओर से जारी की गई एक प्रेस विज्ञप्ति में दिलीप कुमार की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी पर 'दिलीप कुमार हीरोज ऑफ हीरो' के नाम से फेस्टिवल का ऐलान किया गया है। यह उत्सव 10 और 11 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर सिनेमा के साथ साझेदारी की गई है। 'दिलीप कुमार ऑफ हीरोज' फिल्म महोत्सव के तहत 20 शहरों के 30  पीवीआर सिनेमाघरों में दिलीप कुमार की समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्मों को रिलीज किया जाएगा। इनमें आन (1952), देवदास (1955), राम और श्याम (1967), और शक्ति (1982) जैसी फिल्में शामिल हैं।
 

Vikram Gokhale: टीवी से सिनेमा तक, विक्रम गोखले ने दिखाया दमदार अभिनय, इस फिल्म के लिए जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

Dilip Kumar Heroes of Hero film festival will be celebrated on actor Dilip Kumar 100th birth anniversary
दिलीप कुमार - फोटो : social media

इस बारे में हेरीटेज के संस्थापक शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर कहते हैं कि यह महोत्सव 'भारतीय सिनेमा के महान अभिनेताओं में से एक को पर्दे पर वापस लाने का एक खास अवसर है"। "वह वाकई 'हीरोज के  हीरो' हैं क्योंकि आज भी वह एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्हें बड़े सितारे देखते हैं, फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन इस उपलब्धि के जश्न को मनाने के लिए सिनेमाघरों में उनकी फिल्मों के फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने से बेहतर कोई और तरीका नहीं सोच सकता, भले ही कुछ फिल्में लगभग सत्तर साल पहले रिलीज हुई थीं लेकिन दिलीप कुमार की परफॉर्मेंस की पावर उनके काम करने का तरीका और एक अभिनेता के रूप में उनके काम करने का तरीका उन्हें ऐजलेस बनाता है।" शिवेंद्र सिंह ने कहा, उन्हें दुख हुआ कि दिलीप कुमार की कई ग्रेट फिल्में केवल कम-रिजॉल्यूशन प्रारूपों में बची हैं, जिन्हें बड़े पर्दे पर पेश नहीं किया जा सका, मैंने बड़ी मुश्किल से इन फिल्मों को जोड़ा, कई लोगों ने मुझेस पूछा कि उनकी पसंदीदा फिल्मों को क्यों शामिल नहीं किया गया। शिवेंद्र सिंह कहते हैं, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, इन फिल्मों को संरक्षित करने पर ध्यान देना चाहिए।

 

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल को देख फूट-फूटकर रोने लगी फैन, अभिनेत्री ने लगाया गले, वायरल हुआ वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
Dilip Kumar Heroes of Hero film festival will be celebrated on actor Dilip Kumar 100th birth anniversary
सायरा बानो, दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

दिलीप कुमार की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी पर हेरिटेज फाउंडेशन की ओर से इस फेस्टिवल की घोषणा से दिवंगत अभिनेता की पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो भी बेहद खुश हैं, वह कहती हैं, 'उन्हें इस बात की खुशी है कि दिलीप साहब का 100वां जन्मदिन इस तरह मनाया जा रहा है,  महोत्सव मनाने के लिए 'दिलीप कुमार हीरोज ऑफ हीरो' से बेहतर टाइटल नहीं हो सकता, वह मेरे पसंदीदा हीरो थे, जब मैंने उन्हें फिल्म आन में देखा था तो 12 साल की थी, एक बार फिर से उन्हें पर्दे पर देखना खुशी की बात है, जीवन से भी ज्यादा जैसे वो मुझमें रहे''। 
 

O Yeong Su: ओ येओंग-सु पर लगा यौन शोषण का आरोप, फेमस कोरियन सीरीज 'स्क्विड गेम' में आ चुके हैं नजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed