टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ जल्द ही दिग्गज फिल्म निर्माता जेपी दत्ता के साथ काम करती नजर आएंगी। उनके मुताबिक जेपी दत्ता के निर्देशन में काम करना सम्मान की बात है। युद्ध पर आधारित फिल्म ‘पलटन’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू को तैयार दीपिका कक्कड़ ने कहा-‘जेपी दत्ता सर की ओर से निर्देशित फिल्म में काम करने का मौका मिलना मेरे लिए एक सौभाग्य और सम्मान की बात है। यह वास्तव में मेरे लिए एक सम्मान है क्योंकि हम उनकी फिल्मों को देखकर बड़े हुए हैं।’
'पलटन’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू को तैयार दीपिका, बॉर्डर के बारे में कह डाली बड़ी बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 17 Jun 2018 03:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन