फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिव्या खोसला ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना, बोलीं- 'देश को फंड की जरूरत है और वो...'

Tue, 31 Mar 2020 05:10 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 31 Mar 2020 05:10 AM IST
विज्ञापन
Divya Khosla Kumar slams delhi chief minister arvind kejriwal says why he is spending crores of money on his personal advertisements
Divya Khosla Kumar - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस के बढ़ते कहर की भनक जैसे ही दिल्ली में रह रहे दिहाड़ी मजदूरों लगी, उन्होंने पलायन करना शुरू कर दिया। लोग पैदल ही अपने घरों को चल दिए। बस अड्डे पर भीड़ लगी और प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। कुछ लोगों ने इसे दिल्ली सरकार की लापरवाही करार दिया। इसी के चलते बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्देशक दिव्या खोसला कुमार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है।

Divya Khosla Kumar slams delhi chief minister arvind kejriwal says why he is spending crores of money on his personal advertisements
Divya Khosla Kumar - फोटो : amar ujala mumbai

दिव्या खोसला ने एक ट्वीट में लिखा, 'एक परेशान नागरिक के तौर पर मैं अरविंद केजरीवाल से ये पूछना चाहती हूं कि इस कठिन समय में जब पूरे देश को फंड्स की जरूरत है, आखिर वो क्यों न्यूज चैनल में अपने निजी विज्ञापन पर इतने पैसे खर्च कर रहे हैं?' दिव्या के इस ट्वीट के बाद लोग दो हिस्सों में बटकर बहस करने लगे। 
 

Divya Khosla Kumar slams delhi chief minister arvind kejriwal says why he is spending crores of money on his personal advertisements
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

कुछ यूजर ने लिखा कि दिव्या सिर्फ केजरीवाल सरकार से ही सवाल क्यों पूछ रही हैं उन्हें केंद्र से भी ऐसे सवाल पूछने चाहिए। वहीं कुछ लोगों ने दिव्या की बात का समर्थन करते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार ने यूपी-बिहार के लोगों के साथ पक्षपात कर उन्हें जानबूझकर दिल्ली से बाहर निकाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Divya Khosla Kumar slams delhi chief minister arvind kejriwal says why he is spending crores of money on his personal advertisements
भूषण कुमार
बता दें कि दिव्या खोसला के पति भूषण कुमार टी सीरीज के मालिक हैं। उन्होंने पीएम केयर फंड में 11 करोड़ रुपये दान किए हैं। इस बात जानकारी देते हुए भूषण कुमार ने लिखा, 'आज, हम सब एक मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में ये बहुत जरूरी है कि सभी मदद करें। मैं और टी सीरीज परिवार पीएम केयर फंड में 11 करोड़ की राशि दान करते हैं। हम मिलकर इससे लड़ सकते हैं। जय हिंद।'
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed