सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Dr Strange 2 BO Collection Day 1: साउथ के बाद बॉक्स ऑफिस पर अब हॉलीवुड का हंगामा, पहले दिन हुई छप्परफाड़ कमाई

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 07 May 2022 07:22 AM IST
विज्ञापन
Doctor Strange In The Multiverse of The Madness box office collection Day 1 In India screens count Hollywood first day
डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

देसी बॉक्स ऑफिस पर लगातार हो रही विफल हो रही हिंदी फिल्मों के बीच दक्षिण भारतीय सिनेमा की कामयाबी के बाद अब हॉलीवुड हंगामा शुरू हो गया है। मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स (एमसीयू) की नई फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ ने रिलीज के पहले ही दिन भारत में जबर्दस्त ओपनिंग ली है। 2500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर अंग्रेजी के साथ साथ हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ का कलेक्शन हालांकि एमसीयू की पिछली फिल्म ‘स्पाइडरमैन: नो वे होम’ से कम रहा रहा लेकिन देश में अब तक रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों की पहले दिन की ओपनिंग के मामले में इसने चौथी पोजीशन पा ली है। और, इसी फिल्म ने आखिरकार बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ को पहली बार चुनौती पेश की है।

Trending Videos
Doctor Strange In The Multiverse of The Madness box office collection Day 1 In India screens count Hollywood first day
डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एडवांस बुकिंग का फायदा

फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ को लेकर बीते कई हफ्तों से जबर्दस्त हाइप बनी हुई है। फिल्म की पहले दिन की अधिकतर टिकटें एडवांस बुकिंग में ही बुक हो चुकी थी। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन से पहले ही करीब 20 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग शुक्रवार के लिए कर ली थी। फिल्म की एडवांस बुकिंग रिलीज से महीने भर पहले खुलना भी किसी हॉलीवुड के लिए एक नया प्रयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Doctor Strange In The Multiverse of The Madness box office collection Day 1 In India screens count Hollywood first day
डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस - फोटो : सोशल मीडिया
पहले दिन 29 करोड़ का नेट कलेक्शन

शुक्रवार की रात मिले शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ ने रिलीज के पहले दिन पूरे देश में रिलीज हुई सभी भाषाओं के संस्करणों को मिलाकर करीब 37 करोड़ रुपये की टिकटें बेची हैं। फिल्म का पहले दिन का नेट कलेक्शन करीब 29 करोड़ रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है। अनुमान के मुताबिक फिल्म के अंग्रेजी भाषा के संस्करण का कलेक्शन सबसे ज्यादा रहा और इसके बाद फिल्म के हिंदी संस्करण ने कमाई की।

Doctor Strange In The Multiverse of The Madness box office collection Day 1 In India screens count Hollywood first day
बेनेडिक्ट कंबरबैच - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘डॉ. स्ट्रेंज 2’ हिंदी ने कमाए नौ करोड़

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ ने रिलीज के पहले दिन पूरे देश में जो कलेक्शन किया उसमें अंग्रेजी संस्करण की कुल कमाई (ग्रॉस) करीब 26 करोड़ रुपये रही। नंबर दो पर फिल्म का हिंदी संस्करण रहा जिसकी कुल कमाई (ग्रॉस) करीब नौ करोड़ रुपये रही है। फिल्म ने दूसरी भाषाओं में उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और सारी अन्य भारतीय भाषाओं को मिलाकर फिल्म ने करीब दो करोड़ रुपये पहले दिन कमाए हैं।

विज्ञापन
Doctor Strange In The Multiverse of The Madness box office collection Day 1 In India screens count Hollywood first day
डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
करीब 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज

फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ को रिलीज के लिए पूरे देश में ढाई हजार से कुछ ही ज्यादा स्क्रीन्स मिल सके हैं। जबकि इसके पहले रिलीज हुई एमसीयू की फिल्म ‘स्पाइडरमैन: नो वे होम’ 3250 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी और इसने रिलीज के पहले दिन करीब 32.67 करोड़ रुपये की ओपनिंग भारत में ली थी। फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ ने बेहतर ओपनिंग लेते हुए भारत में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों में से सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने वाली टॉप 5 फिल्मों में से कैप्टन मार्वल को बाहर कर लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed