फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड से प्रभावित हैं डोनाल्ड ट्रंप, मोटेरा स्टेडियम से किया DDLJ और शोले का जिक्र

Mon, 24 Feb 2020 03:05 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 24 Feb 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump India Visit: Trump Talked About Shah Rukh Khan DDLJ and Sholay
DDLJ और शोले का जिक्र - फोटो : ट्विटर

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सोमवार को दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचने पर अहमदाबाद में जोरदार स्वागत किया गया। मोटेरा स्टेडियम पहुंचने पर जहां पीएम मोदी ने नमस्ते ट्रंप, नमस्ते ट्रंप कहकर अपने भाषण की शुरुआत की। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी भारतीय प्रधानमंत्री के कार्यों से प्रभावित दिखे।

Donald Trump India Visit: Trump Talked About Shah Rukh Khan DDLJ and Sholay
मोटेरा स्टेडियम में ट्रंप का संबोधन - फोटो : ANI

मंच से डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की खूबियों के बारे में बताते हुए हिंदी सिनेमा का ज्रिक भी किया। उन्होंने बताया कि किस तरह बॉलीवुड को लेकर विदेश में रोमांच है। ट्रंप ने कहा- ''ये वो देश है जहां हर साल करीबन 2000 से ज्यादा फिल्में बनती हैं। ये टैलेंट और क्रिएटिविटी का हब है जिसे बॉलीवुड के नाम से जाना जाता है। देश विदेश के लोग डीडीएलजे और शोले जैसी फिल्मों को खूब एन्जॉय करते हैं।''
 

Donald Trump India Visit: Trump Talked About Shah Rukh Khan DDLJ and Sholay
ddlj - फोटो : Social Media

ट्रंप से पहले बराक ओबामा भी सार्वजनिक मंच से डीडीएलजे की तारीफ कर चुके हैं। बराक ओबामा ने भी साल 2015 में इस फिल्म का ज्रिक किया था। रोमांस किंग शाहरुख खान और एक्ट्रेस काजोल की फिल्म 'दिलवाले 19 अक्टूबर 1995 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने रिलीज के बाद हिंदी सिनेमा में कल्ट फिल्म का रुतबा पा लिया था। इस फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मुंबई के एक सिनेमाघर में ये सालों तक लगी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Donald Trump India Visit: Trump Talked About Shah Rukh Khan DDLJ and Sholay
sholay - फोटो : social media

डोनाल्ड ट्रंप ने अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की फिल्म शोले का भी जिक्र किया। बता दें शोले फिल्म को भी भारतीय सिनेमा में कल्ट मूवी का स्थान हासिल है। 1975 रिलीज हुई इस फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। शोले ही शायद वो फिल्म है जिसके मुख्य विलेन का किरदार देश में सबसे ज्यादा मशहूर है। रमेश सिप्पी के डायरेक्शन में बनी फिल्म शोले की कहानी सलीम-जावेद ने लिखी थी। फिल्म ने 350 मिलियिन का बिजनेस किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed