फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dostana 2: अक्षय या सिद्धार्थ मल्होत्रा, 'दोस्ताना-2' में करण जौहर किसको करेंगे कास्ट? यहां पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

Mon, 17 Oct 2022 03:20 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 17 Oct 2022 03:20 PM IST
विज्ञापन
Dostana 2: Karan Johar wants Cast actor Varun Dhawan and sidharth malhotra in Film
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

क्या बनने वाला है 'दोस्ताना' का दूसरा पार्ट? क्या मेकर्स इस फिल्म के लिए करने वाले हैं कार्तिक आर्यन को कास्ट? फिल्मी गलियारों में इस सवाल पर चर्चा तेज हो गई है। दरअसल, दोस्ताना की सफलता के बाद फिल्म मेकर्स कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर के साथ फिल्म का दूसरा पार्ट लाने की तैयारी कर रहे थे। हालांकि, कार्तिक आर्यन से झगड़े के बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया और प्रोजेक्ट पर ताला लग गया। लेकिन, हाल ही में निर्माता-निर्देशक करण जौहर और एक्टर सिद्धार्थ के बीच हुए मजाक ने फिर से दोस्ताना-2 पर चर्चा तेज कर दी है। 

Dostana 2: Karan Johar wants Cast actor Varun Dhawan and sidharth malhotra in Film
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी आगामी फिल्म 'थैंक गॉड' के प्रमोशन के सिलसिले में रिएलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के सेट पर पहुंचे थे। बतों-ही-बतों में करण ने सिद्धार्थ से उनके पसंदीदा को-स्टार के बारे में पूछा डाला, जिसके जवाब में सिद्धार्थ ने वरुण धवन का नाम लिया। इस पर रिएक्ट करते हुए करण जौहर ने कहा, अगर 'दोस्ताना-2' तुम दोनों के साथ बने तो हिट साबित होगी.. बस करण के इस एक मजाक ने अफवाहाें का सिलसिला शुरू कर दिया।

हिट हीरोइन रहीं टेबल पर खड़ी होकर डांस करने वाली यह अभिनेत्री, पाक क्रिकेटर से रचाई थी शादी

Dostana 2: Karan Johar wants Cast actor Varun Dhawan and sidharth malhotra in Film
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि मेकर्स ने फिल्म के दूसरे पार्ट के लिए अक्षय कुमार को अप्रोच किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि मेकर्स और अक्षय कुमार के बीच बातचीत बन गई तो जल्द ही फिल्म की स्क्रिप्ट में भी कुछ खास बदलाव किए जाएंगे, जिसमें अक्षय कुमार को ध्यान में रखा जाएगा। हालांकि, फिल्म की स्टार कास्ट में होने वाले बदलाव को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने स्क्रिप्ट पर एक बार फिर काम शुरू कर दिया है। 'दोस्ताना 2' की लीड अभिनेत्री जान्हवी कपूर हैं यानी अब अक्षय कुमार, जान्हवी कपूर के साथ रोमांस करते नजर आ सकते हैं। दावा ये भी है कि अक्षय की एंट्री से जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है।

'मैं पैसों को जला दूं.. फाड़ दूं या लुटा दूं', भड़के सलमान खान ने क्यों कह डाली यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Dostana 2: Karan Johar wants Cast actor Varun Dhawan and sidharth malhotra in Film
दोस्ताना 2, दोस्ताना - फोटो : सोशल मीडिया

'दोस्ताना 2' साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'दोस्ताना' का सीक्वल है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म की कहानी ऐसे दो दोस्त की थी, जो एक लड़की के साथ अपार्टमेंट शेयर करने के लिए खुद को समलैंगिक बता देते हैं। हालांकि, दोनों ही उस लड़की से प्यार करते हैं।

एनआरआई से शादी कर विदेश जाने वाली थीं वैशाली ठक्कर, फिर ऐसा क्या हुआ कि कर ली आत्महत्या

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed