अजय देवगन की 'दृश्यम' ने रिलीज के बाद दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी थी। सस्पेंस थ्रिलर इस फिल्म में लोगों को अजय देवगन का अंदाज काफी पसंद आया था। अब अजय जल्द ही 'दृश्यम 2' के लेकर आने वाले हैं। इस बीच उनके एक पोस्ट ने लोगों की बेताबी को और अधिक बढ़ा दिया है। दरअसल, अभिनेता ने सोमवार को ट्विटर पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें दृश्यम से जुड़ी चीजें नजर आ रही हैं।
Drishyam 2: बड़े पर्दे पर दमदार वापसी को तैयार अजय देवगन, इस दिन रिलीज होगा 'दृश्यम 2' का टीजर
Kuch purane bills haath lage aaj! pic.twitter.com/fxSF3g0zv7
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) September 27, 2022
इस बीच फिल्म के मेकर्स ने लोगों के बेताबी को देखते हुए फिल्म के टीजर को रिलीज करने का फैसला कर लिया है। इस बात की जानकारी अजय देवगन ने खुद अपने इंस्टाग्राम से दी है। उन्होंने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, '2 और तीन अक्टूबर को क्या हुआ था याद है न? विजय सलगांवकर अपनी फैमिली के साथ वापस आ रहा है।'
View this post on Instagram
बता दें कि अजय देवगन की यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन निशिकांत कामत ने किया था। इस फिल्म में अजय के अलावा श्रिया सरन, तब्बू, इशिता दत्ता नजर आई थीं। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था। कम बजट में बनी इस फिल्म ने कुल 67.17 करोड़ का बिजनेस किया था।
Bigg Boss 16 Promo: सलमान खान के शो में सबकी बैंड बजाएंगी टीवी की यह मशहूर बहू! सीधा 'बिग बॉस' से लेंगी पंगा?
Dhanashree: नेहा कक्कड़-फाल्गुनी पाठक की जुबानी जंग में हुई चहल की पत्नी की एंट्री, दिया चौंका देने वाला बयान