अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। यूं तो कंगना ज्यादातर अपनी टिप्पणियों और बयानों की वजह से खबरों में छाई रहती हैं, मगर इस बार वजह दूसरी है। दरअसल, दिवाली का त्योहार है, हर कोई अपने घर में सजावट कर रहा है। सभी के यहां जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में कंगना भी किसी से कम नहीं हैं। कंगना ने त्योहार के खास मौके पर अपने घर का मंदिर रेनोवेट कराया है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुद कंगना ने यह जानकारी फैंस के साथ साझा की है।
Kangana Ranaut: दिवाली पर कंगना ने रेनोवेट कराया अपने घर का मंदिर, ,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रणौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है। इसमें देखा जा सकता है कि कंगना अपने घर के मंदिर के सामने बैठकर पूजा-अर्चना कर रही हैं। कंगना ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने क्रीम कलर का सलवार सूट पहना हुआ है। इसके साथ कंगना ने लिखा है, 'इस फेस्टिव सीजन में घर का मंदिर रेनोवेट कराया।' तस्वीर में कंगना के घर के नए मंदिर की झलक साफ नजर आ रही है।
कंगना ने आज छोटी दिवाली के मौके पर फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की है। आपको बता दें कि कंगना रणौत दिवाली के त्योहार पर जमकर एंजॉय कर रही हैं। एक तरफ शनिवार को उन्हें एकता कपूर के घर दिवाली पार्टी में शिरकत करते देखा गया। इसकी उन्होंने तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की थीं। वहीं घर पर भी कंगना तैयारियों में कसर नहीं छोड़ रही हैं।
Sushmita Sen: एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ नजर आईं सुष्मिता सेन, यूजर्स बोले- ललित मोदी साथ में नहीं आया
बता दें कि कंगना हर त्योहार को पूरे विधि-विधान से मनाती नजर आती हैं। इससे पहले वह दशहरे के मौके पर भी शस्त्र पूजन करती नजर आई थीं। इसकी तस्वीरें भी कंगना ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। कंगना के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। कंगना इस फिल्म में दिवंगत पीएम इंदिरा गांधी का रोल प्ले करती नजर आएंगी।
Adipurush New Poster: विवादित टीजर के बाद 'आदिपुरुष' का नया पोस्टर देख क्या बोले फैंस? यहां पढ़ें