फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सलमान ने मुझसे रिक्वेस्ट की लेकिन...', जानें क्यों पति के साथ Bigg Boss का हिस्सा नहीं बनीं राखी

Wed, 20 Nov 2019 06:20 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 20 Nov 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
Even After salman Khan request rakhi sawant is not part of Bigg Boss 13 know reason
राखी सावंत और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

कभी शादी की खबरों से तो कभी बेटी के वीडियो से, राखी सावंत किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर राखी सुर्खियों में हैं और इस बार बिग बॉस 13 वजह है। दरअसल बिग बॉस 13 की शुरुआत से पहले राखी सावंत ने इस बात का एलान किया था कि वो शो में अपने पति के साथ नजर आएंगी। लेकिन अभी तक ऐसा हो न सका है। इस मामले पर अब राखी सावंत ने खुलासा किया है।

Even After salman Khan request rakhi sawant is not part of Bigg Boss 13 know reason
Rakhi Sawant - फोटो : social media

बिग बॉस 13 को लेकर आईबी टाइम्स को दिए इंटरव्यू में राखी ने बताया, 'मेरे पास सारे मैसेज हैं कि वो बिग बॉस के लिए मेरी डेट्स चाहते थे। लेकिन मेरे पति सलमान खान, बिग बॉस, मीडिया और किसी के भी सामने नहीं आना चाहते थे। वो किसी भी तरह की आलोचना नहीं चाहते।'

Even After salman Khan request rakhi sawant is not part of Bigg Boss 13 know reason
rakhi sawant - फोटो : social media

इंटरव्यू में राखी सावंत ने आगे कहा, 'उन्हें लगता है कि मीडिया सिर्फ आलोचना ही करती है और वो इस तरह की चीजों से गुजरना नहीं चाहते। वो कहते हैं कि तुम एक स्ट्रॉन्ग लड़की हो, सब कुछ आसानी से हैंडल कर लेती हो। लेकिन मैं ये हैंडल नहीं कर सकता, इसलिए वो बिग बॉस का हिस्सा नहीं होना चाहते थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Even After salman Khan request rakhi sawant is not part of Bigg Boss 13 know reason
Rakhi Sawant - फोटो : amar ujala

राखी आगे कहती हैं, ''मुझे बिग बॉस की तरफ से काफी सारे मैसेज आए थे। बिग बॉस के मेकर्स ने कहा कि मुझे बिग बॉस में आना चाहिए फिर चाहे वो एक ही दिन के लिए क्यों ना हो। उन्होंने कहा कि आपको इसके लिए जो भी फीस चाहिए वो आपको मिल जाएगी। मैंने मेरे पति से रिक्वेस्ट की लेकिन उन्होंने मना कर दिया। बिग बॉस मुझे मेरे पति के साथ शो में चाहते थे। बिग बॉस नहीं चाहते थे कि मैं अकेले आऊं। यहां तक की सलमान खान ने भी मुझे रिक्वेस्ट की थी, लेकिन मेरे पति ने मना कर दिया।'

विज्ञापन
Even After salman Khan request rakhi sawant is not part of Bigg Boss 13 know reason
rakhi sawant - फोटो : instagram

राखी की बात यहीं खत्म नहीं हुई और राखी ने आगे कहा, 'मेरे पति एक बिजनेसमैन हैं। वो जानते हैं कि अगर कोई एक फोटो भी उनकी सामने आ गई तो वो पूरे वर्ल्ड में वायरल हो जाएगी। वो शांति से ट्रैवल नहीं कर सकेंगे, वो अपना बिजनेस ढंग से नहीं कर पाएंगे। वो बिसजनेस मीटिंग नहीं कर पाएंगे। वो हर जगह राखी सावंत के पति के रूप में जाने जाएंगे। वो नहीं चाहते कि लोग उन्हें ऐेसे जानें।'

पढ़ें: 'तानाजी' पर सलमान का ट्वीट, शाहरुख-अमिताभ से आगे निकलीं प्रियंका, दिनभर की पांच बड़ी खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed