प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और फरहान अख्तर चार साल बाद एक बार फिर से बड़ी स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम 'द स्काई इज पिंक' है। इस फिल्म से पहले दोनों एक साथ साल 2015 में 'दिल धड़कने दो' फिल्म में नजर आए थे। ऐसे में दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिग है। 'द स्काई इज पिंक' रिलीज होने से पांच दिन पहले फरहान अख्तर ने प्रियंका चोपड़ा को लेकर बड़ा खुलासा किया है। फरहान ने बताया कि प्रियंका उन्हें शूटिंग के दौरान टॉर्चर करती थीं।
प्रियंका चोपड़ा को लेकर फरहान अख्तर का बड़ा खुलासा, 'शूटिंग के दौरान ऐसे तंग करती थीं पत्नी'
पिंकविला वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक फरहान ने यह खुलासा इंटरव्यू में किया। फरहान ने बताया- 'शूटिंग के दौरान प्रियंका के साथ फूड और निजी जिंदगी के बारे में बातें करते थे। खाली वक्त में प्रियंका के साथ घूमने भी जाया करता था। प्रियंका के साथ पहले भी काम कर चुका है इसलिए पति-पत्नी का किरदार निभाने में कोई दिक्कत नहीं हुई।'
फरहान ने आगे कहा- 'प्रियंका को खाने में समोसा बहुत पसंद है। वह हमेशा खाने में समोसा मांगा करती थीं। जब भी डायट पर होता था तो वह तरह-तरह के खाना खाते हुए चिढ़ाती थीं और टॉर्चर करती थीं।' इन दिनों प्रियंका चोपड़ा और फरहान 'द स्काई इज पिंक' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस दौरान प्रियंका कई शोज में भी गईं। हाल ही में प्रियंका कपिल शर्मा के शो में गई थीं जहां पर उन्होंने कई खुलासे किए।
प्रियंका ने शो के दौरान बताया कि उन्हें परिवार वाले क्यों मिट्ठू कहकर बुलाते हैं। प्रियंका ने कहा- 'मेरी बुआ ने मेरा नाम मिट्ठू रखा था। मैं मिमिक्री बहुत करती थी। जब एक-दो साल की थी। एक बार अंबाला में हमारे घर पे थे। घर पर कोई आया उन्हे गैस आ गई। मैंने उन्हीं की आवाज दोहरा दी। जैसे ही कोई आवाज मुझे सुनाई देती थी मैं दोहरा देती थी। इस तरह से मेरा नाम मिट्ठू पड़ा।'
कपिल के शो के दौरान प्रियंका ने अपनी शादी को लेकर भी कई बातें बताई। प्रियंका ने कहा- 'शादी के कुछ दिन पहले तक मैं 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग में व्यस्त थीं। निक का परिवार शादी की तैयारी के लिए 10 दिन पहले ही जोधपुर पहुंच गया था। शादी की तैयारियों में निक के परिवार ने बहुत मदद की थी। यहां तक कि निक ने खुद गैस सिलेंडर लाने तक का काम किया।'
यह भी पढ़ें:- सिर्फ तीन दिन में ऋतिक-टाइगर की 'वॉर' ने बनाए 17 रिकॉर्ड, कलेक्शन उम्मीद से भी ज्यादा