सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Farmani Naaz: फरमानी नाज को नहीं कट्टरपंथियों का डर! शिव भजन के बाद अब ला रहीं कृष्ण भजन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 04 Aug 2022 07:14 PM IST
विज्ञापन
Farmani Naaz: After Har Har Shambhu song singer is ready to release krishna bhajan on janmashtami
फरमानी नाज - फोटो : सोशल मीडिया

यूट्यूब सिंगर फरमानी नाज इन दिनों अपने हर हर शंभू गाने को लेकर छाई हुई हैं। उनकी सुरीली आवाज वाला यह भजन काफी पसंद किया जा रहा है। मगर, कुछ कट्टरपंथी फरमानी नाज का विरोध कर रहे हैं। हालांकि, फतवों और विरोध से फरमानी के बुलंद हौंसलो पर जरा भी असर नहीं हुआ। वह अपनी गायकी जारी रखेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'हर हर शंभू' गाने की लोकप्रियता के बाद फरमानी नाज अब कृष्ण भजन लाने की तैयारी कर रही हैं।

Trending Videos
Farmani Naaz: After Har Har Shambhu song singer is ready to release krishna bhajan on janmashtami
फरमानी नाज। - फोटो : amar ujala

बता दें कि फरमानी नाज का गाना 'हर हर शंभू' सावन के पवित्र महीने में रिलीज किया गया। कावड़ यात्रा के दौरान यह गाना खूब पसंद किया गया। इसके लिए हर किसी ने फरमानी की खूब तारीफ की। मगर, उलेमाओं ने उनके खिलाफ फतवे जारी कर दिए और दूसरे मजहब का धार्मिक गाना गाने के लिए फरमानी की आलोचना की। हालांकि, इस दौरान कुछ लोग फरमानी के बचाव में भी आए और कहा कि वे धर्मों के बीच नफरत की खाई को पाट रही हैं। इसी विरोध और समर्थन के बीच अब खबर आ रही है कि फरमानी एक नया भजन रिलीज करने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Farmani Naaz: After Har Har Shambhu song singer is ready to release krishna bhajan on janmashtami
परिवार के सदस्यों के साथ फरमानी नाज। - फोटो : amar ujala

रिपोर्ट्स की मानें तो फरमानी का यह नया गाना भगवान श्रीकृष्ण के ऊपर होगा और वह इसे श्रीकृष्णजन्माष्टमी के मौके पर रिलीज करने वाली हैं। इस खबर से यह बात तो साफ है कि फतवे जारी होने और इतने विरोध के बीच फरमानी डरी नहीं हैं। उन्होंने बाकायदा एक वीडियो जारी करके यह कहा है कि वह आने वाले वक्त में और भी कई हिंदू गीत गाने वाली हैं।

Farmani Naaz: After Har Har Shambhu song singer is ready to release krishna bhajan on janmashtami
फरमानी नाज - फोटो : फाइल फोटो

बता दें कि फरमानी नाज यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव मोहम्मदपुर माफी की रहने वाली हैं। वर्ष 2017 में उनका निकाह मेरठ के छोटा हसनपुर गांव के इमरान से हुआ। लेकिन, बाद में पति ने तलाक दे दिया और फरमानी वापस अपने पिता के घर आ गईं। बता दें कि वह रियलिटी शो इंडियन आइडल में भी हिस्सा ले चुकी हैं। मगर, बेटे की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें यह शो छोड़कर वापस आना पड़ा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed