पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईशा अंबानी की शादी में ये 5 एक्ट्रेस लगीं कयामत, रेखा-ऐश्वर्या को देख छूटे पसीने

Sat, 15 Dec 2018 07:44 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 15 Dec 2018 07:44 AM IST
विज्ञापन
Fashion Ka Passion Rekha Aishwarya Navya Naveli Jhanvi Kapoor made headlines at Isha Ambani wedding
Rekha Aishwarya - फोटो : Instagram

'फैशन का पैशन' कॉलम में आज हम बात करेंगे ईशा अंबानी की शादी की। इस शाही शादी में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा और सभी ने एक से बढ़कर एक ड्रेस पहनी। तो चलिए आपको बताते हैं कौन सा स्टार सबसे ज्यादा अपनी ड्रेस की वजह से सुर्खियां बटोरी।

Fashion Ka Passion Rekha Aishwarya Navya Naveli Jhanvi Kapoor made headlines at Isha Ambani wedding
Rekha - फोटो : Instagram

रेखा
ईशा अंबानी की शादी में एंटीलिया में सितारों का जमावड़ा लगा हुआ था लेकिन सभी की नजरें उस वक्त ठहर गई जब उनकी आंखों के सामने रेखा आ गईं। हमेशा से ही अपनी खूबसूरती से मुरीद करने वाली रेखा ने ईशा अंबानी की शादी में खास साड़ी पहनी थी। रेखा की एक झलक देखते ही वहां पर मौजूद लोग फिर से उनकी सुंदरता के कसीदे पढ़ने लगे। रेखा ने ईशा अंबानी की शादी में लाल और नांरगी रंग के कॉम्बिनेशन की साड़ी पहनी थी। रेखा की यह साड़ी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन की थी जिसमें उनका लुक कयामत ढा रहा था। रेखा ने गले में भारी हार, हाथों में चूड़ियां, मांग टीका और बालों में गजरा लगाया हुआ था। इसके साथ ही मैचिंग पर्स भी कैरी किया हुआ था जो उन पर काफी जंच रहा था। 

Fashion Ka Passion Rekha Aishwarya Navya Naveli Jhanvi Kapoor made headlines at Isha Ambani wedding
aishwarya rai - फोटो : Instagram

ऐश्वर्या राच बच्चन
ईशा अंबानी की शादी में सितारों का जमावड़ा लगा हुआ था। इस शाही शाही में ऐश्वर्या राच बच्चन भी गई थी। ईशा अंबानी की शादी के लिए ऐश्वर्या ने सब्यसाची की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी। लाल रंग की साड़ी, बालों में गजरा, मांग में सिंदूर लगाए ऐश्वर्या किसी दुल्हन से कम नहीं लग रही थीं। ऐश्वर्या के साथ अभिषेक और आराध्या भी थे। इस खास मौके पर अभिषेक बच्चन ने काले रंग का कोट-पैंट पहने हुआ था जबकि आराध्या पीले रंग का लहंगा पहने हुए थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Ka Passion Rekha Aishwarya Navya Naveli Jhanvi Kapoor made headlines at Isha Ambani wedding
Navya Naveli and Jaya - फोटो : Instagram

नव्या नवेली
इस कड़ी में अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली का नाम भी शामिल है। इस शादी में जहां एक ओर ऐश्वर्या को देखकर नजरें हटाना मुश्किल हुआ तो वहीं अपनी मामी ऐश्वर्या को नव्या नवेली भी टक्कर दे रही थीं। ईशा अंबानी की शादी कई सारे स्टार किड्स आए थे जिसमें किसी ने लहंगा तो किसी ने वेस्टर्न और इंडियन फ्यूजन पहना, इस बीच नव्या नवेली सबसे अलग नजर आ रही थीं। नव्या नवेली ने ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी में हल्के बादामी रंग की प्लेन साड़ी पहनी हुई थी जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। सूत्रों की मानें तो नव्या नवेली की यह साड़ी उनकी नानी जया बच्चन की थी जिसे नव्या ने पहना था। 

विज्ञापन
Fashion Ka Passion Rekha Aishwarya Navya Naveli Jhanvi Kapoor made headlines at Isha Ambani wedding
Jhanvi Kapoor - फोटो : Instagram

जाह्नवी कपूर
ड्रेसिंग सेंस को लेकर जाह्नवी कपूर और उनकी बहन खुशी कपूर सुर्खियों में बनी रहती हैं। ईशा अंबानी की शादी में भी यह दोनों बहनें शाही लिबास में नजर आईं। शाही लिबास में दोनों बहनें अपनी मां श्रीदेवी की तरह नजर आ रही थीं। अंबानी की शादी में जाह्नवी मरून और गोल्डन कलर के कॉम्बिनेशन लहंगे में नजर आ रही हैं। उनका यह खूबसूरत लहंगा डिजाइनर जोड़ी अबु जानी और संदीप घोसला ने डिजाइन किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed