{"_id":"5943be984f1c1b4e278b4b7f","slug":"father-saif-ali-khan-not-happy-with-sara-ali-khan-career-in-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इसलिए अपनी बेटी को बॉलीवुड से दूर रखना चाहते हैं सैफ, कहा 'कुछ और कर लो'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इसलिए अपनी बेटी को बॉलीवुड से दूर रखना चाहते हैं सैफ, कहा 'कुछ और कर लो'
Fri, 16 Jun 2017 04:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Fri, 16 Jun 2017 04:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सैफ अली खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जहां एक ओर सारा अली खान फिल्मों में अपने डेब्यू की तैयारी कर रहीं हैं वहीं पापा सैफ अली खान उनके इस फैसले से खुश नजर नहीं आ रहे। हालांकि कई मौकों पर वो सारा का सपोर्ट करते आए हैं लेकिन उनके फिल्मी करियर के बारे में सैफ अलग ही राय रखते हैं।
2 of 5
सैफ अली खान
न्यूजपोर्टल डीएनए को दिए इंटरव्यू में सैफ ने कहा, ' सारा को अपने लिए यही करियर क्यों चाहिए? देखो वो कहां पढ़ी-लिखी है। इतना पढ़ा लिखा होने के बाद वो न्यूयॉर्क में रहकर ही क्यों कोई काम नहीं करती। मैं एक्टिंग को गलत नहीं समझता, बात बस ये है कि एक्टिंग एक स्टेबल प्रोफेशन नहीं है और हर कोई हमेशा इसी डर में जीता है। साथ ही इस बात की भी कोई गारंटी नहीं होती कि अपना बेस्ट देने के बाद आपको सफलता ही मिलेगी। ये वो जिंदगी नहीं है जो कोई भी माता-पिता अपने बच्चों को देना चाहेगा।'
3 of 5
सैफ अली खान
सैफ ने ये भी बताया कि सारा शुरू से ही एक्टर बनना चाहती थी। उन्होंने कहा, 'मुझे याद है जब मैं एक स्टेज शो के लिए विदेश गया था और सलमान के साथ स्टेज शेयर कर रहा था तो सारा पर्दे के पीछे खड़े होकर हमें देख रही थी। मुझे उसी समय पता चल गया था कि वो ये सब अपने लिए भी चाहती है। सारा चाहती है कि वो स्टेज पर खड़ी हो और लोग उसका नाम लेते हुए चिल्लाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सैफ अली खान
सैफ ने आगे कहा, 'मैं हमेशा उसके साथ हूं। मुझे पता है कि वो क्या कर रही है और हम हर चीज की तरह फिल्मों पर भी बात करते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
सैफ अली खान
बता दें कि सारा इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' में बिजी चल रही हैं। इसमें उनके अपोजिट सुशांत सिंह राजपूत को कास्ट किया गया है। सारा की मां अमृता सिंह भी इस प्रोजक्ट में उनकी मदद कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।