फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुलझ गया मामला, शाहरुख खान की फिल्म के साथ रिलीज नहीं होगी 'केदारनाथ'

Tue, 26 Dec 2017 09:56 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Tue, 26 Dec 2017 09:56 AM IST
विज्ञापन
Fight Over Shah Rukh Khan Shifts Sara Ali Khan debut film kedarnath
sara ali khan
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान फिल्म ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म के लिए 7 करोड़ का सेट बनाया गया था। फिल्म में सारा के साथ सुशांत सिंह राजपूत नजर आने वाले हैं लेकिन सारा की इस फिल्म पर खतरे के बादल मंडराने लगे थे। अब आप सोच रहे होंगे कि पहली ही फिल्म में सारा मुश्किलों में कैसे फंस गई तो आइए हम आपको बताते हैं।
Fight Over Shah Rukh Khan Shifts Sara Ali Khan debut film kedarnath
kedarnath
दरअसल फिल्म के निर्माता और निर्देशक के बीच खटपट की खबरें आ रही थी। फिल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया था कि निर्देशक अभिषेक कपूर और निर्माता प्रेरणा अरोड़ा के बीच फिल्म रिलीज की तारीख को लेकर आपसी बहस चल रही है। जहां एक ओर प्रेरणा इस फिल्म को शाहरुख की फिल्म के साथ रिलीज नहीं होने देना चाहती थीं, वहीं अभिषेक चाहते थे कि ये फिल्म उनकी फिल्म के साथ ही रिलीज हो।
Fight Over Shah Rukh Khan Shifts Sara Ali Khan debut film kedarnath
kedarnath
लेकिन अब इस लड़ाई के फिलहाल आराम मिल गया है। खबर है कि आप और मैं सारा अली खान को पहली बार स्क्रीन पर 21 दिसंबर से पहले देख सकेंगे। केदारनाथ अब 7 दिसंबर, 2018 हो सकती है क्योंकि शाहरुख खान से पंगे लेने की हिम्मत अब भला कौन कर सकता है। इसलिए केदारनाथ को 2 हफ्ते पहले ही रिलीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fight Over Shah Rukh Khan Shifts Sara Ali Khan debut film kedarnath
kedarnath
आपको बता दें कि इससे पहले 14 दिसंबर को अभिषेक कपूर ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी कि फिल्म अगले साल दिसंबर में रिलीज होगी। बता दें कि इस फिल्म में सारा के साथ सुशांत सिंह राजपूत भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed