{"_id":"5ad447664f1c1b81028b4cc6","slug":"film-critic-kathi-mahesh-reply-back-of-sexual-assault-allegation-actress-sunitha-accuses","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेप की कोशिश का आरोप लगते ही भड़का बिग बॉस कंटेस्टेंट, कहा-केस तो करे एक्ट्रेस, फिर मैं दिखाता हूं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रेप की कोशिश का आरोप लगते ही भड़का बिग बॉस कंटेस्टेंट, कहा-केस तो करे एक्ट्रेस, फिर मैं दिखाता हूं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
KATHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में भी कास्टिंग काउच का मुद्दा गरमा रहा है। हाल ही में साउथ की स्ट्रगलिंग फिल्म एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का आरोप लगाया था। साथ ही इसे लेकर बड़े खुलासे करने की बात कही थी। श्री रेड्डी के इन बयानों के बाद फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच पर बहस शुरू हो गई।
KATHI
श्री रेड्डी के बाद कैरेक्टर आर्टिस्ट सुनीता ने एक टीवी शो में कास्टिंग काउच पर चल रही बहस के दौरान खुलासा किया कि इंडस्ट्री से जुड़े एक शख्स ने उनका रेप करने की कोशिश की थी और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बदले में 500 रुपये की पेशकश की। अब इस मामले में फिल्म क्रिटिक कैथी महेश ने अपनी बात रखी है।
KATHI
सुनीता के इस आरोप पर महेश ने भी ट्वीट कर अपना पक्ष रखा है। उनका कहना है, 'सुनीता ने मुझ पर रेप करने की कोशिश का आरोप लगाया है। मैं कहूंगा कि उसे मेरे खिलाफ केस करना चाहिए और साबित करके दिखाना चाहिए। इसके साथ ही यह भी कहा कि वे सुनीता के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराएंगे।'
I will be filing a defamation case against Sunitha for falsely accusing me of sexual harassment and Konidela Productions for instigating her.
— Kathi Mahesh (@kathimahesh) April 14, 2018
I will be filing a defamation case against Sunitha for falsely accusing me of sexual harassment and Konidela Productions for instigating her.
— Kathi Mahesh (@kathimahesh) April 14, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री रेड्डी
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले तेलुगु एक्ट्रेस श्री रेड्डी उस वक्त सुर्खियों में आईं थी जब उन्होंने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में काम न मिलने की वजह से प्रोटेस्ट किया था और इस प्रोटेस्ट के चलते वह टॉपलेस हो गईं थीं। उसके बाद श्री ने कई बड़े नामों का खुलासा करते हुए यौन शोषण का आरोप लगाया था।