{"_id":"5a06857e4f1c1b8d698babb2","slug":"film-ittefaq-box-office-collection-of-one-week","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थ और सोनाक्षी का 'इत्तेफाक' नहीं आया पसंद, जानिए साप्ताहिक कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सिद्धार्थ और सोनाक्षी का 'इत्तेफाक' नहीं आया पसंद, जानिए साप्ताहिक कलेक्शन
Sat, 11 Nov 2017 11:04 AM IST
मायादर्पण डेस्क / अमर उजाला
मायादर्पण डेस्क / अमर उजाला
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा के करियर को 'इत्तेफाक' का सहारा भी नहीं मिला। दोनों खराब दौर से गुजर रहे हैं। यह 'इत्तेफाक' 1969 की राजेश खन्ना-नंदा स्टारर इसी नाम की फिल्म का रीमेक थी। इसका पहला सप्ताह औसत रहा और देसी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म केवल 21 करोड़ रुपये से कुछ अधिक ही कमा पाई। विदेश में इस थ्रिलर ने पहले सप्ताह 12 करोड़ रुपये कमाए।
फिल्म के पक्ष में केवल यही बात रही कि इसका बजट करीब 17 करोड़ रुपये था और प्रचार पर निर्माता ने इसकी चौथाई रकम भी खर्च नहीं की। असल में इससे उन्हें बड़ा नुकसान हुआ क्योंकि शुक्रवार को ओपनिंग बहुत खराब (मात्र 3.75 करोड़) रही और शनिवार-रविवार का उछाल अच्छा प्रचार होने से कहीं बेहतर हो सकता था।
3 of 4
फिल्म पूरी तरह मल्टीप्लेक्स दर्शकों के लिए थी और मुंबई-दिल्ली-बंगलुरु जैसे शहरों का ही आसरा था। दिल्ली और नॉर्थ में फिल्म को खास दर्शक नहीं मिले। शनिवार-रविवार को फिल्म जैसे-तैसे संभली और वीकेंड 15 करोड़ तक पहुंचा। सिने-दर्शकों में 'इत्तेफाक' की चर्चा नहीं है, इसलिए दूसरे सप्ताह में इससे ज्यादा उम्मीद नहीं है।
उधर, दिवाली पर रिलीज हुई 'गोलमाल अगेन' का तीन सप्ताह में कलेक्शन 198 करोड़ के आसपास पहुंच चुका है। नए सप्ताह में यह 200 करोड़ छूने वाली 2017 की पहली फिल्म होगी। वहीं फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' ने तीन सप्ताह में अपना कलेक्शन 60 करोड़ रुपये पर पहुंचा दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।